Highlights
उत्तराखंड के पंचूर गांव में सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन।
2022 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में माता पिता का नाम दर्ज नहीं कराया।
CM Yogi Mother Dead: सीएम योगी की मां सावित्री का 91 साल की उम्र में आज 20 नवंबर 2026 को निधन हो गया। CM योगी की मां ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आज अंतिम सांस ली। लेकिन क्या आपको पता है? सीएम योगी ने अपने चुनावी हलफनामे में माता और पिता में किसी का भी नाम नहीं लिखा है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है?
योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। CM योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी था। संन्यास लेने के बाद CM योगी ने सांसारिक जीवन और पारिवार के लोगों से दूरी बना ली थी।
योगी आदित्यनाथ ने साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर सीट से नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में पिता के नाम वाले कॉलम में स्वर्गीय महंत अवैद्यनाथ का नाम दर्ज कराया था। उन्होंने हलफनामे में लिखा था- “मैं आदित्यानाथ पुत्र स्वर्गीय अवैद्यनाथ”।
महंत अवैद्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर थे। उन्होंने ही उत्तराखंड में जन्में अजय सिंह बिष्ट को गुरू दीक्षा देकर योगी आदित्यनाथ बनाया था। बाद में महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया। संन्यास की परंपरा में गुरु को आध्यात्मिक पिता का स्थान दिया जाता है और इसी वजह से योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी दस्तावेजों में माता और पिता के नाम पर महंत अवैद्यनाथ का नाम दर्ज कराया।