ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

Special Trains Extension: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पश्चिम रेलवे ने बढ़ाईं 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Western Railway Special Trains: पश्चिम रेलवे ने मुंबई से विभिन्न गंतव्यों के बीच 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे मार्च 2026 तक बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग 8 फरवरी से शुरू होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Western Railway Train extension News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। विभिन्न गंतव्यों के बीच चल रही 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे मुंबई और गुजरात रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों में अधिकांश सेवाएं बांद्रा टर्मिनस से जुड़ी हैं। विस्तारित फेरों से त्योहारों और व्यस्त सीजन में यात्रियों की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

इन ट्रेनों की बढ़ीं फेरियां

सीआईआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, इनमें 9 ट्रेनें मुंबई से आने जाने वाली हैं। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्‍या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल को 27 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। ट्रेन संख्‍या 09208 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 26 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09415 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल को 26 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। 09416 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 26 मार्च तक विस्‍तारित किया गया है। ट्रेन संख्‍या 09055 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09056 उधना-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्‍या 09037 बांद्रा टर्मिनस- भुज साप्ताहिक स्पेशल को 28 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09038 भुज- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च तक विस्‍तारित किया गया है। ट्रेन संख्‍या 09009 बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09010 भुज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 30 मार्च, 2026 तक चलेगी। 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक स्पेशल को 31 मार्च तक विस्‍तारित किया गया है। ट्रेन संख्‍या 09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 25 मार्च तक चलेगी।

ट्रेन संख्‍या 09017 बांद्रा टर्मिनस- वेरावल साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च तक एवं ट्रेन संख्‍या 09018 वेरावल- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 30 मार्च तक चलेगी। 09035 बांद्रा टर्मिनस-उधना साप्ताहिक स्पेशल को 28 मार्च तक, ट्रेन संख्‍या 09036 उधना- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 27 मार्च तक चलेगी. विस्‍तारित किया गया है। 09561 बांद्रा टर्मिनस-ओखा साप्ताहिक स्पेशल 25 मार्च, ट्रेन संख्‍या 09562 ओखा-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 31 मार्च चलेगी।

डेली अनारक्षित

ट्रेन संख्‍या 09215 गांधीग्राम-भावनगर डेली अनारक्षित स्पेशल को 31 मार्च,ट्रेन संख्‍या 09216 भावनगर- गांधीग्राम डेली अनारक्षित स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 8 फरवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव समय और संरचना के संबंध में जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल