प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
देश

सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान

PM Kisan Nidhi: महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को लेकर बंगाल भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हर साल बहनों को 36,000 रुपये प्रदान करेगी।

मनोज आर्या

PM Kisan Nidhi Hike: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के लिए लोक-लुभावन घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही 'पीएम किसान सम्मान निधि' की राशि को सालाना 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया जाएगा

वर्तमान में यह योजना पूरे देश में लागू है, जिसके तहत किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं, लेकिन बंगाल के किसानों के लिए इसमें 3,000 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि करने का वादा किया गया है।

बहनों के लिए पीएम मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों पर केंद्रित रखा। उन्होंने लखपति दीदी अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की 75 लाख बहनों को आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि उनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक हो सके। इसके अलावा, स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं के लिए 20 लाख रुपये तक के मुद्रा लोन की घोषणा की गई। पीएम मोदी ने भावुक अंदाज में कहा कि बैंक लोन के लिए गारंटी मांगता है, लेकिन मेरी बहनों के पास गारंटी कहां से होगी? इसलिए आपके इस भाई ने तय किया है कि आपकी बैंक गारंटी मोदी खुद देगा।

महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को लेकर बंगाल भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हर साल बहनों को 36,000 रुपये प्रदान करेगी, जो पांच वर्षों में कुल 1.80 लाख रुपये होंगे। साथ ही, बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए 50,000 रुपये और पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज

आम आदमी की बुनियादी समस्याओं को लक्षित करते हुए पीएम मोदी ने बिजली बिल को जीरो करने का फॉर्मूला भी साझा किया। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए हर परिवार को 80,000 रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी। अंत में उन्होंने 'मोदी की गारंटी' देते हुए विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा, जिससे बंगाल के हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?