प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
देश

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, जानें देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम

Weather Update: देश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी ने सर्दी का मौसम शुरू कर दिया है, जबकि मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: देश के ऊंचे पवर्तीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी के मौसम ने दस्‍तक दे दी है और मिनिमम तथा मैक्सिमम टेम्‍प्रेचर में गिरावट भी देखी जा रही है। सुबह और शाम के समय एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही है। तो वहीं, हाईवे पर कोहरे की चादर बिछ गई है।

बता दें, रात के वक्त लोगों ने एयर कंडीशनर (AC) बंद कर दिए हैं तथा पंखे की स्पीड कम कर दी है। हालांकि, अभी भी इतनी ठंड नहीं पड़ रही है कि भारी कंबल ओढ़ना पड़े।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने कश्मीर के कई इलाकों में जल्द ही बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आज कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी की वजह से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाओं का असर कम हो गया है, जिस वजह से मौसम में सुधार हुआ है। आसमान साफ ​​है तथा रात के तापमान में गिरावट आई है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज सुबह यूपी में हल्का कोहरा तथा धुंध छाई रहेगी। आसमान साफ ​​रहेगा तथा धूप खिलने की उम्मीद है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्‍ली के मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि गुरुवार 14 नवंबर 2024 को दिल्‍ली तथा आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट तक जारी किया है। ऐसे में विजिबिलिटी के कम रहने के आसार हैं और इससे ट्रैफिक व्‍यवस्‍था पर असर पड़ सकता है, लिहाजा आमलोगों को वाहन चलाते समय अतिरिक्‍त सावधानी बरतने की भी जरूरत है। घने कोहरे के कारण एयर के साथ ही ट्रेन सर्विसेज के प्रभावित होने की भी आशंका है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध