मानसून अपडेट  (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
देश

Weather Update: महाराष्ट्र में कम हुआ मानसून का असर, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश के आसार बरकार

देशभर में कई राज्यों में अभी भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। खास कर उत्तर भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है। तो वही महाराष्ट्र मुंबई में बादल छाएं रहेंगे।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: देशभर में कई राज्यों में अभी भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। खास कर उत्तर भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है, तो वही महाराष्ट्र में बादल छाएं रहेंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे।

इसके अलावा यूपी, मध्यप्रदेश समेत राजस्थान के साथ कई शहरों में आज बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की पूरी संभावना है।

महाराष्ट्र में संभावना

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में 24 से 25 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और गोवा में भी भारी बारिश के आसार बना हुआ है। तो इसके अलावा 25 से 26 सितंबर तक गुजरात और कर्नाटक में बारिश का मौसम बना रहने की संभावना है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तक जा सकता है। मुंबई में दिन भर में औसतन पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

यूपी में इस हफ्ते बारिश

इस बीच यूपी में यागी तूफान का असर होने से भारी बारिश हुई है। अब ये दौर धीरे-धीरे थम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य को अब बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन, कुछ इलाकों में आने वाले कुछ दिन बारिश बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान में अभी भी बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। आनेवाले दो हफ्तों में राजस्थान में कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा के कुछ इलाकों में बादल की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में 21 सितंबर से मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहकर सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। अगले 6 दिनों तक दिल्ली ग्रीन जोन रहेगा इसके अलावा दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक