भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित (सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट।

वंदना शर्मा

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, झारखंड, बिहार,राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के 8 जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड के  रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आकाशीय गर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

बता दें कि बिहार के कई जिलों में मौसम खराब और बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना समेत कई अन्य जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 27 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई को कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में 28 जुलाई तक मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड में 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक 27 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं 28 और 29 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून

जयपुर में अगले तीन दिनों तक राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश हो सकती है। वहीं 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश फिर तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM