प्रतीकात्मक फोटो, सोशल मीडिया 
देश

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

Today Weather 15 February 2026: मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में भारी बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के 29 जिलों में घने कोहरे का साया रहेगा।

प्रतीक पाण्डेय

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में सर्दी से मिल रही राहत के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज, 15 फरवरी को 11 राज्यों के लिए बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है, जिससे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, देश के 11 राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इन क्षेत्रों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जो फसलों और सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

यूपी और पंजाब-हरियाणा में कोहरे का कहर

बारिश के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा मुसीबत बन सकता है। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में कोहरे को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मथुरा, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बहराइच, बरेली, बिजनौर, और झांसी जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। इसके अलावा, हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, करनाल और पंजाब के अमृतसर, लुधियाना व जालंधर जैसे शहरों में सुबह के समय दृश्यता (Visibility) काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली में खिली रहेगी धूप, यूपी-एमपी में बढ़ेगी ठिठुरन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। सहारनपुर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा और मैनपुरी जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे आने वाले सप्ताह में ठंड फिर से बढ़ सकती है। मध्य प्रदेश में भी 18 और 19 फरवरी को जबलपुर, कटनी, रीवा और सतना जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान और बिहार का हाल

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि आगामी दो-तीन दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 17 और 18 फरवरी को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन पटना के आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और गया, पूर्णिया व सहरसा जैसे जिलों में कोहरे की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत की बात करें तो महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी