Cyclone Fengal का महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा असर, इन जगहों पर होगी भारी बारिश 
देश

दिल्ली में आज आसमान साफ़, साइक्लोन दाना का बंगाल-ओडिशा में आगाज, जानें कैसा है देश का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आज भारी बारिश होने का अनुमान है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : जहां बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। इसके साथ ही दिन के तापमान में हल्की गिरावट आना शुरू हुई है। हालांकि मौसम अब भी गर्म है। IMD के अनसुार आज बुधवार को अधिकतम तापमान महज 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक ही बताया जा रहा है।

ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। आज सुबह के समय धुंध रहेगी । आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। वहीं आगामी 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय धुंध रहेगी। दिन के समय यहां आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती ही जा रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 400 के आसपास पहुंच गया है।

बात उत्तर भारत के मौसम की करें तो यहां के मैदानी इलाकों में फिलहाल सर्दियों का खास असर नहीं दिख रहा है। वहीं यहां सुबह की शुरुआत में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इस साल अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, हिसार, करनाल और दिल्ली में तापमान अब तक 18 से 20 डिग्री के बीच बना हुआ है। देखा जाए तो दिल्ली में इसी महीने का सबसे कम तापमान 15 अक्टूबर 2024 को 17.4° डिग्री दर्ज हुआ था।

इधर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आज भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी किया जो चुका है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि ‘दाना’ आज ओडिशा पहुंचेगा। इसको लेकर NDRF की कई टीमें तैनात की गई हैं।

ऐसे में आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज 24 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।वहीं रायलसीमा के कुछ हिस्सों में आज .ानी 24 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की अपार संभावना है।

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन