कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
देश

Weather Update: राज्यों में कैसा रहेगा आज का तापमान, जानें मौसम से जुड़ी हर जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 9 अक्टूबर 2024 आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में अंतर आना मुश्किल है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

प्रीति शर्मा

देशभर में दक्षिण पश्चिम मानसून ने विदाई ले ली है। लेकिन इसके बावजूद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां कुछ राज्यों में अभी भी तापमान बढ़ रहा है, तो वहीं कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज थोड़ा गर्म है। वहीं सुबह और शाम के समय यहां पर हल्की सर्द हवा देखी जा सकती है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिसकी वजह से कई जगहों पर बारिश देखी जा सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 9 अक्टूबर 2024 आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में अंतर आना मुश्किल है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं कुछ दिनों से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। हालांकि अक्टबूर 20 के बाद देश में हल्की ठंड और सर्द हवाओं महसूस की जा सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बताई गई है। इसमें उत्तर पूर्वी राज्य भी शामिल हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, असम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर राज्यों में बारिश हो सकती है। साथ ही, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज मौसम शुष्क रह सकता है, तो वहीं पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान में अंतर नहीं देखा जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला