- Hindi News »
- Elections »
- Haryana New Govt Preparations For Forming The Government Have Begun These Leaders May Get Ministerial Posts
Haryana New Govt : सरकार बनाने की तैयारियां शुरु, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
हरियाणा विधानसभा चुनावो में स्पष्ट बहुमत लेने के बाद मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा शुरु हो गई है। मंत्रिमंडल पर कई अनुभवी चेहरों को जगह मिल सकती है वहीं बताया जा रहा है कि नायब सिंह सैनी 12 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ भी ले सकते है।
- Written By: रोजी सिन्हा

हरियाणा मंत्रिमंडल गठन की तैयारी शुरु
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। भाजपा सरकार ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। अब सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा के प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के आवास पर बैठक की। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बातचीत भी की।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में हाईकमान और गृह मंत्री पहले ही एलान कर चुके हैं कि नायब सिंह सैनी ही सीएम होंगे। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के साथ ही मंत्रिमंडल के चेहरों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुरानी सैनी सरकार के आठ मंत्रियों के हारने के बाद यह तय हो गया है कि मंत्रिमंडल में अब अधिकतर नए चेहरे होंगे। इसमें पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मूल चंद शर्मा और महिपाल ढांडा का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : Haryana New Govt: कई नए- कई पुराने चेहरे के साथ बनेगी सरकार, जानिए कौन है राज्य का सबसे यंग विधायक
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
अनिल विज : सैनी सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर अनिल विज शामिल हो सकते हैं। वह सातवीं बार विधायक चुन कर आए हैं। भाजपा के इकलौते ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा जीत दर्ज हासिल की है। मनोहर लाल की सरकार में वह गृह, खेल व स्वास्थ्य मंत्री हो सकते हैं।
मूलचंद शर्मा : बल्लभगढ़ से तीसरी बार जीते मूल चंद शर्मा का सैनी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। वह मनोहर लाल के दूसरे कार्यकाल और सैनी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मंत्री के तौर पर उनकी परफार्मेंस काफी अच्छी रही है। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले शर्मा को अहम विभाग मिल सकता है।
राव नरबीर : बादशाहपुर से 60 हजार से ज्यादा वोट हासिल करने वाले राव नरबीर का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वह मनोहर सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। वह राव इंद्रजीत के विरोधी खेमे से आते हैं। ऐसे में भाजपा इंद्रजीत को बैलेंस करने के लिए राव नरबीर का कद बढ़ा सकती है। वह शाह के करीबी भी हैं।
कृष्ण कुमार बेदी : मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे कृष्ण कुमार बेदी भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं। भाजपा ने शाहाबाद से उनकी सीट बदल नरवाना कर दी थी। इस क्षेत्र से उन्होंने 11 हजार वोटों से जीत हासिल की है। दलित वर्ग से आने की वजह से वह मंत्री की दौड़ में काफी मजबूत दावेदार हैं।
Haryana new govt preparations for forming the government have begun these leaders may get ministerial posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










