(प्रतीकात्मक तस्वीर)  
देश

Aaj Ka Mausam: बारिश से दिल्ली-NCR को मिलेगी ठंडक, यूपी-बिहार में IMD अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। वहीं, भारी बरसात के चलते राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

अमन उपाध्याय

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक लगातार मॉनसून की बारिश हो रही है। कई राज्यों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। राजस्थान में मूसलाधार बारिश से कई जिले प्रभावित हैं, जिस वजह से सरकार ने एहतियात के तौर पर 13 जिलों में आज स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

इसी तरह जम्मू-कश्मीर में भी खराब मौसम के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के अलर्ट के कारण अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिन तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी रह सकती है। वहीं 26 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, आज का तापमान सामान्य से करीब 2 से 4 डिग्री तक कम रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तराखंड में मौसम का हाल इस बार काफी खतरनाक बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों, खासकर उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बरसात की वजह से कई जगहों पर पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरा, जिससे सड़क यातायात बार-बार बाधित हुआ, हालांकि प्रशासन की मदद से रास्ते खोले गए। पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। खासकर रुद्रप्रयाग, टेहरी, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

UP में आज भी बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला थम सकता है और लोगों को दोबारा उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, 29 अगस्त के आसपास फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त को प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना जताई है।

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

बिहार में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बरसाती रहेगा। मॉनसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने राज्य के लगभग 20 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पूरे प्रदेश में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है, हालांकि इसके बाद मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में बीते दिन भी वर्षा दर्ज की गई थी। आज जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है, उनमें पटना, गया, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद,अरवल, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, बांका,खगड़िया, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बेगूसराय शामिल हैं।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन