प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

Weather Update: झमाझम बरसेंगे काले बादल, इन राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

IMD Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में मानसून का कहर जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

प्रतीक पाण्डेय

IMD Weather Alert: पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आने वाले दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इन दिनों सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश से सड़कें टूट गई हैं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उत्तराखंड: 16 अगस्त को अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, चंबा, शिमला, ऊना, मंडी और रामपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर: यहां भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह दौर 17 अगस्त 2025 तक जारी रह सकता है। लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 17-18 अगस्त को पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस अवधि में प्रदेश में व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना नहीं है। 19 और 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में बारिश थोड़ी तेज हो सकती है। दोनों प्रदेश में नदियों ने कुछ राहत दी है लेकिन बारिश एक बार फिर लोगों के लिए आपत बन सकती है। बिहार में भी 16 से 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, नालंदा और मुंगेर जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मानसून की मेहरबानी

राजस्थान पर मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले चार दिनों तक कई जिलों में यहां जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश वाले जिले बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सिरोही हैं जबकि अति भारी बारिश वाले जिले उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा। इन जिलों में बारिश से सामान्य जीवन पर असर पड़ सकता है।

कुल मिलाकर, देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून अभी और परेशान करने वाला है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को यात्रा और अन्य गतिविधियों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री