सांकेतिक तस्वीर (AI) 
देश

10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई 'महा-गर्जना'!

Aaj Ka Mausam: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के चलते 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया। जानें दिल्ली, यूपी, बिहार समेत पूरे देश का मौसम अपडेट।

अर्पित शुक्ला

Weather Update Today: फरवरी अब अंतिम दौर में है और सर्दी धीरे-धीरे विदा ले रही है। पूरे देश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, हालांकि बीच-बीच में ठंडी हवाएं अब भी सर्दी का एहसास करा रही हैं।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बड़े बदलाव का संकेत दिया है। बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय हो गया है और इसका असर धीरे-धीरे कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। दक्षिण भारत में तेज बारिश, गरज-चमक और करीब 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम अचानक कई राज्यों में मौसम बिगाड़ सकता है। विभाग का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तेज हवाएं, बिजली गिरने और तटीय इलाकों में ऊंची लहरों का खतरा भी बना रहेगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा

जहां दक्षिण भारत में बारिश का असर दिख रहा है, वहीं उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। साफ आसमान और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन में धूप तेज महसूस हो रही है। यानी देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं कहीं आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी की शुरुआत। 22 से 24 फरवरी के बीच 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।

सुबह हल्का कोहरा संभव

दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में ठंडक बनी रहेगी। हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में कमी आने की संभावना है और वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रह सकता है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी जिलों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। दिन का तापमान 28-29°C तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

बिहार और झारखंड

बिहार और झारखंड में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। सुबह-शाम कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 28-29°C तक जा सकता है। फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

पंजाब और हरियाणा

पंजाब और हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप और 27-29°C तक तापमान रहने की संभावना है। कृषि कार्यों के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है।

हिमाचल और कश्मीर में बदलाव

हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में 22-23 फरवरी को बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी सड़कों पर फिसलन की आशंका है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान

मध्य प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 30-31°C के आसपास रह सकता है। वहीं राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी संभव है।

तमिलनाडु में भारी बारिश

तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है। तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध