आज का मौसम AI Generated Image
देश

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

IMD Weather Alert Today: मौसम विभाग ने 26 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। यूपी, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम बदलेगा और भारी बारिश होगी।

प्रिया जैस

IMD Alert Cyclonic Circulation: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत तक देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की चाल एक बार फिर उग्र हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 26 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के कारण मौसमी गतिविधियों में तेजी आई है, जिसके अगले 24 घंटों में झारखंड के रास्ते पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और बंगाल की खाड़ी से आने वाली 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। किसानों को मौसम के इस कड़े रुख को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी आफत

दक्षिण भारत के केरल और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में खतरा

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के 30 से अधिक जिलों, जिनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और झांसी शामिल हैं, इनमें भारी बारिश और आंधी का अलर्ट घोषित किया गया है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

दिल्ली NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद में दिनभर घने काले बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

राजस्थान : अगस्त में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

पश्चिमी राजस्थान में बारिश न होने और मौसमी तंत्र कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश का पारा लगातार चढ़ रहा है। इस दौरान श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते दो वर्षों में अगस्त महीने का सर्वाधिक तापमान है। सीमावर्ती और मैदानी इलाकों में बारिश थमने से दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ा है।

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO