Nepal Flash Flood: भारत-चीन समेत 30 से अधिक देशों के लोग लापता, कई हिस्सों में रेस्क्यू अब भी जारी

Nepal Flood Missing People: नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की तलाश और राहत कार्य जारी हैं।
nepal flash flood latest live updates
नेपाल फ्लैश फ्लड लाइव अपडेट्ससौजन्य-सोशल मीडिया

Nepal Flood Live Updates: 403 पर्यटकों से टूटा संपर्क

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आपदा के बाद कुल 403 नेपाली और विदेशी पर्यटक संपर्कविहीन बताए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 133 भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जिससे भारत में भी चिंता बढ़ गई है।

Nepal Flash Flood LIVE Updates: 26 अगस्त तड़के अचानक नेपाल की भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा और उसने बाढ़ का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई पुल, प्रोजेक्ट्स और इमारतें भरभरा कर गिरने लगीं और जलप्रलय से हाहाकार मच गया। इस जलप्रलय में अब तक 100 से अधिक शव बरामद कर लिए गए है और 400 से अधिक लोग लापता है। भारत सरकार ने नेपाल के लिए राहत सुविधा उपलब्ध कराई है। पुलिस अलग-अलग जिलों में बाढ़ की चपेट में आने वाले घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ज़रूरी बचाव और खोज अभियान चला रही है, और कई जगहों पर रास्ते की रुकावटें हटा रही है।

Nepal Flood LIVE Updates: महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेपाल में फंसे नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक 24/7 ऑनलाइन लिंक जारी किया है। राज्य नियंत्रण कक्ष की तरफ से टोल-फ्री हेल्पलाइन 1070 और नियंत्रण कक्ष +91-9321587143 नंबर भी जारी किया गया है।

Nepal Flood LIVE Updates: नीदरलैंड्स के विदेश मंत्रालय ने व्यक्त की संवेदना

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्रालय की ओर से टॉम बेरेन्डसेन ने ट्वीट किया, "नेपाल-चीन बॉर्डर पर आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं और जो लोग खबर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें हिम्मत देते हैं।"

Nepal Flood LIVE Updates: भारत ने नेपाल तक पहुंचाई राहत सामग्री

नेपाल में भारतीय दूतावास ने भारत की मदद को स्वीकार किया। नेपाल दूतावास ने ट्वीट किया, "हम हमेशा नेपाल के साथ हैं। राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत की ओर से 10 टन मानवीय सहायता सामग्री संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड्का राज पौडेल को सौंपी। यह सहायता विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत कार्यों में मददगार साबित होगी। भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Nepal Flood LIVE Updates: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने राहत कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन

नेपाल त्रासदी पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ से दुख हुआ। इस बाढ़ में कई लोगों की जान गई है, कई लोग लापता हैं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। नेपाल में, संयुक्त राष्ट्र सरकार के नेतृत्व वाले राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है, जिसमें आपदा के पैमाने का आकलन करना और तत्काल सहायता पहुंचाना शामिल है। संयुक्त राष्ट्र की टीमें और मानवीय सहायता सहयोगी बाढ़ से प्रभावित समुदायों की मदद के लिए ज़रूरी सामान और कर्मचारी जुटा रहे हैं। महासचिव ने लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे आपातकालीन कर्मियों की सराहना की है और आगे भी सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की तत्परता दोहराई है।

united nations on nepal flood
संयुक्त राष्ट्र महासचिवसौजन्य-यूनाइटेड नेशन्स वेबसाइट

Nepal Flood LIVE Updates: नेपाल त्रासदी में मृतकों की संख्या पहुंची 162

नेपाल पुलिस मुख्यालय ने ट्वीट कर मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की जानकारी दी। नेपाल पुलिस के अनुसार, "रसुवा जिले में बाढ़ की ताजा जानकारी में 27 अगस्त सुबह 5 बजे तक नेपाल में मरने वालों की संख्या 162 हो गई है।

Nepal Flood LIVE Updates: नेपाल त्रासदी में कोलकाता से पहुंचा 32 लोगों का एक ग्रुप लापता 

नेपाल में आई बाढ़ के बाद पश्चिम बंगाल के कई लोगों के साथ-साथ कोलकाता का 32 सदस्यों वाला एक ग्रुप भी लापता हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद पश्चिम बंगाल के कई लोगों के साथ-साथ कोलकाता का 32 सदस्यों वाला एक ग्रुप भी लापता हो गया है, जो कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया था।

Nepal Flood LIVE Updates: तमिलनाडु के 37 और पश्चिम बंगाल के 32 पर्यटक लापता

पड़ोसी देश नेपाल के अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के मध्य जिलों में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची और प्रभावित इलाकों का संपर्क कट गया, जिसके बाद मानसरोवर यात्रा पर गए कई तीर्थयात्रियों समेत 130 से ज्यादा भारतीय लापता हो गए और कई अन्य लोग वहां फंस गए। इनमें तमिलनाडु के 37 और पश्चिम बंगाल के 32 पर्यटक शामिल है।

Nepal Flood LIVE Updates: तिब्बत में भी 558 लोग लापता

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि नेपाल में सैकड़ों लोगों के लापता होने के बाद तिब्बत में भी 558 लोग लापता हैं।

Nepal Flood LIVE Updates: सिक्किम सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए, सिक्किम सरकार ने राज्य के उन लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो कहीं सीमेंट हो सकते हैं, प्रभावित हो सकते हैं या जिन्हें मदद की जरूरत हो सकती है।

Nepal Flood LIVE Updates: नेपाल में बाढ़ के बाद उत्तराखंड में SDRF हाई अलर्ट पर

बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चंपावत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि SDRF की टनकपुर पोस्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है और लोगों से शारदा नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की गई है।

Nepal Flood LIVE Updates: ओडिशा सरकार ने नई दिल्ली में बनाया 24/7 कंट्रोल रूम 

ओडिशा सरकार ने नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, मुसीबत में फंसे ओडिशा के लोगों को जरूरी मदद पहुंचाने के लिए नई दिल्ली के ओडिशा निवास में 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया है।

मोबाइल नंबर: +91-7428135044/ 8527580245; लैंडलाइन: 011-23012807

Nepal Flood LIVE Updates: नेपाली सेना बेस कैंप के आसपास भरा पानी

नेपाल के बिदुर में बाढ़ आपदा के बाद त्रिशूली नेपाली सेना बेस कैंप और तबाह त्रिशूली बाजार क्षेत्र में मलबे से युक्त पानी भर गया। नेपाली सेना द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 150 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं।

Nepal Flood LIVE Updates: भारत से नेपाल के लिए 35 टन राहत सामग्री भेजी गई

IAF अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री लेकर अगला IAF विमान (C-17) लगभग सुबह 9 बजे दिल्ली/हिंडन से रवाना हुआ।

Nepal Flood LIVE Updates: नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दूसरी उड़ान

गाजियाबाद में बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट लेकर दूसरी उड़ान हिंडन से रवाना हुई है।

Nepal Flood LIVE Updates: नेपाल की मदद के लिए पांच लाख डॉलर देगा अमेरिका

अमेरिका नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद एक डिजास्टर रिस्पॉन्स एडवाइजर भेज रहा है और पांच लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता भी प्रदान कर रहा है। इस आपदा में कई लोगों की जान गई है और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

Nepal Flash Flood Death Toll: नेपाल त्रासदी में 165 लोगों की मौत

नेपाल के नुवाकोट जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने घरों और अन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 165 हो गई है और अभी भी कई लोग लापता हैं।

Nepal News Today In Hindi: नेपाल में अभी भी 178 भारतीय लापता

नेपाल के राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड के अनुसार, रसुवा और नुवाकोट जिलों में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई बाढ़ के बाद 178 भारतीय लापता हैं। लापता लोगों के बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Nepal Flash Flood Death Toll: नेपाल में मृतकों की संख्या पहुंची 177

नेपाल में हाल के सालों की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक, अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 177 हो गई है। नेपाल पुलिस ने गुरुवार को बताया कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में 12 और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या 177 हो गई है।

Nepal Flash Flood Dalai Lama: नेपाल त्रासदी पर 14वें दलाई लामा ने जताया दुख

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु, 14वें दलाई लामा ने नेपाल त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने अपने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कहा, कि "मुझे नेपाल के रसुवा इलाके और तिब्बत के ग्यिरोंग में आई भयानक बाढ़ के बारे में सुनकर दुख हुआ है, जिसमें लोगों की जान गई है और भारी नुकसान हुआ है। मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जिनकी जान चली गई है, और शोक-संतप्त परिवारों तथा इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। चूंकि इस क्षेत्र ने पहले भी आपदाएं देखी हैं, इसलिए ये निश्चित रूप से किसी गहरी वजह चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो या अन्य कारक के संकेत हैं। मुझे उम्मीद है कि जहां भी संभव हो, ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिनसे यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी आपदाएं दोबारा न आएं।"

dalai lama nepal flood condolence message
दलाई लामा ने जताया दुखसौजन्य-सोशल मीडिया

Nepal Flash Flood Odisha: नेपाल ओडिशा के खुर्दा जिले से 2 लोग लापता 

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले दो लोग, जो 22 अगस्त को नेपाल पहुंचे थे, अभी भी लापता हैं। उनकी जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। वहीं, पुरी का एक निवासी और दो अन्य लोग सुरक्षित हैं और भारत लौट रहे हैं, जबकि पोखरा में मौजूद ओडिशा के छह फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच के भी सुरक्षित होने की खबर है।

नेपाल में 288 भारतीयों से संपर्क नहीं, MEA ने दी जानकारी

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नेपाल की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और भारत की ओर से हर संभव मदद का प्रस्ताव दिया है। जायसवाल के अनुसार, नेपाल में 288 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनमें त्रिशूली वन पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 73 भारतीय भी शामिल हैं।

नेपाल में बाढ़ के बीच MEA ने बनाया विशेष कंट्रोल रूम

नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से संबंधित जानकारी जुटाना और जरूरत पड़ने पर सहायता व समन्वय उपलब्ध कराना है।

बिहार में बाढ़ की स्थिति स्थिर, बोले CM सम्राट चौधरी

पटना में बिहार की बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हालात धीरे-धीरे स्थिर हो रहे हैं। उन्होंने वाल्मीकि नगर तक जाकर स्थिति का जायजा लेने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब पानी से ज्यादा परेशानी नहीं दिख रही है और स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार संपर्क में रहे और बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए हालात की जानकारी लेते रहे।

नेपाल आपदा पर बोले शिवराज सिंह- भारत हरसंभव मदद करेगा

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर भारत की सहायता को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आता है। चौहान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से तत्काल बातचीत की और भारत की ओर से हर संभव सहायता भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि लापता भारतीयों की तलाश और नेपाल में प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाना भारत की प्राथमिकता है।

नेपाल आपदा पर रविशंकर प्रसाद बोले- भारत पूरी तरह साथ

नेपाल में आई आपदा के बीच भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में नेपाल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बातचीत की है। प्रसाद के अनुसार, दिल्ली से राहत सामग्री लेकर वायुसेना के दो विमान रवाना होकर नेपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत जरूरत के मुताबिक नेपाल को बुनियादी ढांचे, NDRF, सशस्त्र बलों और चिकित्सा सहायता समेत हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगा।

नेपाल बाढ़ में हावड़ा की तीर्थयात्री अनीता दास लापता

नेपाल में बाढ़ और हादसे के बीच हावड़ा की तीर्थयात्री अनीता दास के लापता होने की जानकारी सामने आई है। उनके परिजन विधिता दास के अनुसार, अनीता कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 21 अगस्त को अकेले रवाना हुई थीं। उन्होंने सुबह करीब 8 बजे अपने बेटे से फोन पर बात की थी और बताया था कि मंजिल तक पहुंचने में तीन-चार घंटे बाकी हैं। इसके बाद करीब 10 बजे हादसा हुआ और उनका फोन बंद हो गया। स्थानीय पुलिस ने उन्हें लापता सूची में दर्ज किया है।

नेपाल त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 332 शव बरामद

नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 332 शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे में प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव टीमें अभियान चला रही हैं।

नेपाल में बाढ़ का कहर, नुवाकोट में घरों में भरा मलबा

नेपाल के नुवाकोट में मलबे से भरे बाढ़ के पानी ने रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। घरों में कीचड़ और सड़कों पर मलबा जमा होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। स्थानीय स्तर पर सफाई और राहत कार्य जारी हैं।

नेपाल बाढ़ में 32 लोग लापता, बंगाल सरकार ने बढ़ाई निगरानी

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नेपाल में बाढ़ की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता और चंदननगर के करीब 32 लोग लापता हैं। अधिकारी के अनुसार, दो कंट्रोल रूम लगातार काम कर रहे हैं और भारतीय दूतावास, काठमांडू के साथ सीधा संपर्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट PMO और HMO को भेजी गई है। केंद्र सरकार भी स्थिति पर नजर रख रही है। अधिकारी ने लापता लोगों को लेकर चिंता जताई और निगरानी जारी रखने की बात कही।

नेपाल में तिरुचिरापल्ली की तीर्थयात्री विमला रवि लापता

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली की रहने वाली विमला रवि नेपाल में तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ गई थीं, लेकिन अब लापता हैं। उनके पति रवि के अनुसार, यात्रा एजेंसी पूरे समूह से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रही है। परिवार ने केंद्र सरकार से विमला की स्थिति की तत्काल जानकारी देने और उन्हें खोजने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

नेपाल में कैलाश मानसरोवर यात्रा के 21 भारतीय सुरक्षित बचाए गए

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सभी नागरिकों को राहत मिलने के बाद उनकी स्थिति की जानकारी साझा की गई है।

नेपाल में राहत अभियान जारी, IAF का C-17 37.5 टन सामान लेकर नेपाल रवाना

नेपाल में आपदा के बीच भारतीय वायुसेना का राहत अभियान लगातार जारी है। IAF के अनुसार एक और C-17 विमान 37.5 टन राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ है। इसमें दवाइयों और खाद्य सामग्री समेत जरूरी सामान शामिल है। भारत की ओर से नेपाल में प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है।

नेपाल बाढ़ के बाद गंडक नदी से तीन शव बरामद

महराजगंज में नेपाल में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। NDRF और SDRF कर्मियों ने गंडक नदी से तीन शव बरामद किए हैं। SDRF कांस्टेबल बृजमोहन के अनुसार, बरामद शवों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रशासन को सौंप दिया गया है।

नेपाल फ्लैश फ्लड में भोपाल के एक ही परिवार के 29 लोग लापता

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद भोपाल का एक परिवार लापता है। परिवार के कुल 29 सदस्य, जिनमें दो विवाहित जोड़े भी शामिल हैं, अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिवार की सदस्य देवकी अधिकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान उन्हें अचानक बाढ़ के खतरे की जानकारी मिली। जान बचाने के लिए परिवार के सदस्य पहाड़ पर चढ़े और एक छत पर पहुंचे। वहां से उन्होंने फोन कर अपनी जान खतरे में होने की जानकारी दी और बच्चों का ख्याल रखने को कहा। इसके बाद संपर्क टूट गया।

नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद तमिलनाडु के दो पर्यटक लापता

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से गए दो पर्यटकों के लापता होने की खबर है। इनमें 49 वर्षीय विमला रवि भी शामिल हैं, जो 49 लोगों के कैलाश तीर्थयात्रा समूह के साथ नेपाल गई थीं। परिवार के मुताबिक, पिछले दो दिनों से विमला से संपर्क नहीं हो पाया है। यात्रा एजेंसी के अनुसार, उन्होंने आखिरी बार इमिग्रेशन कार्यालय जाने की जानकारी दी थी। परिजनों ने केंद्र सरकार से उनकी सुरक्षा और whereabouts की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

नेपाल-तिब्बत बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 हजार तिब्बतियों ने की प्रार्थना

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 2,000 से अधिक तिब्बती एकत्र हुए। मुख्य तिब्बती मंदिर त्सुगलागखांग में आयोजित प्रार्थना सभा में लोगों ने पीड़ितों की सलामती के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (CTA) ने किया। इस दौरान निर्वासित तिब्बती सरकार के मंत्री, तिब्बती संसद के सदस्य और CTA के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

नेपाल बाढ़ में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, मलयाली यात्रियों की तलाश तेज

नेपाल में भोटे-कोशी फ्लैश फ्लड के बाद 130 से अधिक भारतीयों के लापता होने की खबर है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया कि इनमें कई मलयाली यात्री भी शामिल हैं। उन्होंने काठमांडू में भारतीय राजदूत और वरिष्ठ नेपाली अधिकारियों से मुलाकात कर लापता यात्रियों की जानकारी साझा की। थरूर ने कहा कि वे हर लापता व्यक्ति का पता चलने तक मामले को उठाते रहेंगे। प्रभावित परिवारों के लिए NORKA और भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

नेपाल के नुवाकोट में बाढ़ की तबाही, ड्रोन फुटेज आया सामने

नेपाल के नुवाकोट जिले के देवी घाट में अचानक आई बाढ़ के बाद तबाही का मंजर सामने आया है। ड्रोन फुटेज में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति दिखाई दे रही है। हादसे के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी है।

नेपाल बाढ़ में तमिलनाडु के 106 लोग लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तमिलनाडु के 106 लोग या तो फंसे हुए हैं या लापता बताए जा रहे हैं। इनमें तंजावुर की चित्रा भी शामिल हैं, जिनसे उनके बेटे राजा को अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। तमिलनाडु सरकार ने बताया कि वह नेपाल में फंसे राज्य के तीर्थयात्रियों के बचाव पर लगातार नजर रख रही है। साथ ही चेन्नई से रवाना हुए 49 अन्य लोगों की स्थिति का भी पता लगाया जा रहा है।

नेपाल बाढ़ में महाराष्ट्र के कुछ लोग लापता, तलाश जारी

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद महाराष्ट्र सरकार राज्य के फंसे या लापता पर्यटकों का पता लगाने में जुटी है। मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि महाराष्ट्र से दो बसों में पर्यटक नेपाल गए थे, जिनमें करीब 45-45 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। सरकार प्रभावित लोगों से संपर्क स्थापित करने और उनकी सुरक्षा की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। कुछ यात्रियों के परिवारों से संपर्क भी हुआ है।

नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 359 शव बरामद

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश जारी है।

नेपाल फ्लैश फ्लड: 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही का दौर जारी है। भारत और चीन समेत 30 से अधिक देशों के नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

नेपाल फ्लड में UK ने दी 5 मिलियन पाउंड की मदद

नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद ब्रिटेन ने राहत और बचाव के लिए 5 मिलियन पाउंड की सहायता देने की घोषणा की है। ब्रिटेन की ओर से आपातकालीन बचावकर्मियों को भी मदद के लिए भेजा जा रहा है। बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 33 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने हालात को बेहद भयावह बताया और प्रभावित ब्रिटिश नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

नेपाल बाढ़ का बिहार में असर, पटना में कई झोपड़ियां डूबीं

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड का असर अब बिहार के कई इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना में गंगा के किनारे निचले इलाकों में पानी बढ़ने से कई झोपड़ियां जलमग्न हो गई हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ के पानी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि स्थानीय स्तर पर लोगों की सुरक्षा और राहत को लेकर प्रयास जारी हैं।

नेपाल बाढ़ का असर, पटना में गंगा किनारे घर डूबे

नेपाल में आई फ्लड के बाद बिहार में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे निचले इलाकों में बने घर और झोपड़ियां पूरी तरह डूब गई हैं। प्रभावित लोग अपने घरों और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बाढ़ में बचाए गए जुड़वां बच्चों को संभाल रही नेपाल सेना

नेपाल में बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान रेस्क्यू किए गए जुड़वां बच्चों को नेपाल सेना के जवानों ने संभाला और उन्हें सांत्वना दी। राहत अभियान के बीच यह भावुक दृश्य सामने आया है।

नेपाल बाढ़ के बाद विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी साझा की। कंट्रोल रूम के जरिए प्रभावित भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

नेपाल बाढ़ का असर, गंडक नदी से भारत में पहुंच रहे शव

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी के रास्ते शव भारत की ओर बहकर पहुंच रहे हैं। महाराजगंज में नदी किनारे तैनात SSB की रेस्क्यू टीमों ने तीन शव बरामद किए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

नेपाल में फ्लैश फ्लड से दिल्ली-काठमांडू बस सेवा स्थगित

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के कारण दिल्ली और काठमांडू के बीच चलने वाली इंडो-नेपाल मैत्री बस सेवा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। DTC के अनुसार, 28 और 29 अगस्त को निर्धारित बस सेवाएं पड़ोसी देश में बने गंभीर हालात को देखते हुए रोक दी गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, 13,295 सुरक्षाकर्मी तैनात, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह किया फेसबुक पर पोस्ट

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच खोज एवं बचाव अभियान को तेज कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के अनुसार, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के कुल 13,295 जवानों को अभियान में लगाया गया है। इनमें नेपाल पुलिस के 7,250, नेपाल सेना के 4,200 और सशस्त्र पुलिस बल के 1,845 कर्मी शामिल हैं।

Nepal Flash Floods: त्रिशूली-1 प्रोजेक्ट से भारतीयों का रेस्क्यू

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बीच त्रिशूली-1 प्रोजेक्ट से कई भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है। रेस्क्यू किए गए भारतीयों की सूची सामने आई है। राहत और बचाव अभियान के तहत प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

नेपाल बाढ़ में 389 मौतें, चितवन में मिले सबसे ज्यादा शव

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है। राहत और बचाव अभियान के दौरान चितवन जिले में सबसे अधिक 137 शव बरामद किए गए हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। कई स्थानों पर सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने से राहतकर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों से CM फडणवीस ने की बात

नेपाल में बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। उन्होंने पर्यटकों की स्थिति और सुरक्षा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। फडणवीस ने पर्यटकों से घबराने की बजाय धैर्य बनाए रखने की अपील की और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com