प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस और CRPF के बीच झड़प 
देश

Wayanad By-Poll: प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस और CRPF के बीच झड़प, उपचुनाव का माहौल हुआ गरम

वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के वडुवांचल, मुप्पैनद कलपेट्टा में रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और सीआरपीएफ के बीच झड़प हो गई।

विकास कुमार उपाध्याय

वायनाड : वायनाड लोकसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव के दौरान 10 नवंबर को उस समय सनसनी फैल गई, जब कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के बीच झड़प हो गई। यह घटना वडुवांचल, मुप्पैनद और कलपेट्टा में हुई, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा अपने समर्थकों के साथ चुनावी प्रचार कर रही थीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा इस घटना से प्रभावित नहीं हुईं और उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी। हालांकि, इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और चुनावी माहौल में राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान किया, जबकि सीआरपीएफ ने दावा किया कि सुरक्षा बनाए रखने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

यहां देखिए वीडियो 

वायनाड में इस समय उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। वायनाड सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट मानी जाती है, क्योंकि यहां से राहुल गांधी पहले सांसद थे। ऐसे में इस उपचुनाव का नतीजा कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप