बी. सुदर्शन रेड्डी, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच 'INDIA गठबंधन' के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने क्रॉस वोटिंग की अटकलों को खारिज किया।

प्रतीक पाण्डेय

Vice President Election: 'इंडिया गठबंधन' के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।"

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक तरफ जहां विपक्ष अपने कैंडिडेट की जीत को पक्की बता रहा है तो वहीं सत्तापक्ष भी पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रहा है।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "सभी दल लोकतंत्र की भावना के साथ एकजुट हो रहे हैं ताकि सुदर्शन रेड्डी की जीत सुनिश्चित हो। यही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।"

यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर निशाना साधा

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राजनीतिक दलों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह चुनाव हम पर क्यों थोपा गया है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति भाजपा की लाइन का पालन नहीं कर रहे थे बल्कि वे संविधान का पालन कर रहे थे। ये चुनाव एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच नहीं हैं, बल्कि ये चुनाव उन लोगों के लिए हैं जो संविधान में यकीन रखते हैं। मैं सभी दलों से अपील करूंगी कि वे सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान करें।"

प्रमोद तिवारी ने की सुदर्शन रेड्डी की तारीफ

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सुदर्शन रेड्डी की निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, "जस्टिस सुदर्शन रेड्डी राष्ट्र के उम्मीदवार हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि राष्ट्र की जीत होगी। वहीं, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "हम वोट डालने जा रहे हैं और यह निश्चित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की जीत होगी।"

आज बहुत अहम दिन: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "....हमारे लिए आज बहुत अहम दिन और अहम मौका है। एक दक्षिण का इंसान जिन्होंने जज होते हुए बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए और जिन्होंने तेलंगाना के लिए अपने जानबाजी लगाई और बहुत ऊंचाई तक पहुंचे वैसे इंसान को BRS वोट नहीं देगी कितनी शर्म की बात है। ये मतदान दे चाहिए नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आज ये नाटक करे हैं कि वो वोट नहीं करेंगे। हमारे सारे सांसद और नेता वोट करने जा रहे हैं हार-जीत अलग चीज है लेकिन नैतिक तौर से जीत हमारी है।"

यह भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "एनडीए की जीत निश्चित है और सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति बनेंगे।" रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा, "जीत निश्चित है और विपक्ष सिर्फ अपनी हताशा ही निकालेगा। हमारे उम्मीदवार की जीत काफी बड़े अंतर से होगी।"

-आईएएनएस इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान