-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Casts The First Vote For The Vice Presidential Election
Vice President Election Voting: पीएम मोदी ने डाला उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पहला वोट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
उपराष्ट्रपति चुनाव का पहला वोट पीएम मोदी ने डाल दिया है। अब इसके बाद सभी सांसद वोटिंग करेंगे। आज शाम को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

प्रधानमंत्री ने डाला वोट, फोटो- सोशल मीडिया
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव का पहला वोट पीएम मोदी ने डाल दिया है। अब इसके बाद सभी सांसद वोटिंग करेंगे। आज शाम को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर पर हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल के सांसदों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि एनडीए सांसद अलग-अलग समूहों में आकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे।
पीएम मोदी ने डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डालकर मतदान का आगाज किया है। अब इसके बाद खरगे और राहुल गांधी भी वोट डालने के लिए आएंगे। अपना वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन से रवाना हो गए हैं। अब इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करने के लिए जाएंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। उच्च अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री दोपहर में दिल्ली से रवाना हो सकते हैं। वे पहले पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे और वहां से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
Voted in the 2025 Vice President election. pic.twitter.com/soCoJJmHSI — Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
वोटिंग चालू, 6 बजे से मतगणना
वोटिंग का दौर अब चालू हो गया है। एक के बाद एक एनडीए और विपक्ष के नेता भी मतदान करने के लिए संसद भवन आएंगे। ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी और उसके बाद मतगणना की जाएगी।
समझिए क्या है इस चुनाव की पूरी गणित
आपको बता दें कि इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे और वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। इसी बीच, केसीआर की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से किनारा कर लिया और दोनों ही पार्टी किसी का भी समर्थन करती नहीं दिखेंगी। दोनो पार्टियों के मिलाकर राज्यसभा में 11 सांसद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
प्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा
जल संरक्षण में नासिक ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री ने सराहा नासिक मॉडल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मेहनत लाई रंग
शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है जबकि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वो INDIA के प्रत्याशी को समर्थन देंगे। इसके साथ ही YSRCP के 11 सांसदों ने NDA कैंडिडेट के फेवर में वोट करने का फैसला किया है।
मुझे पूरा विश्वास है, हम जीतने जा रहे हैं: सुदर्शन रेड्डी
हाल ही में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है। हम जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।”
#WATCH दिल्ली: INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “…मुझे पूरा विश्वास है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं…मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी…” pic.twitter.com/NKZBEhrSo3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
Pm modi casts the first vote for the vice presidential election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PM42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Jul 29, 2026 | 05:59 PMWhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














