बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन (Image- Social Media) 
देश

बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिंदू संगठनों का हंगामा...पुलिस के साथ धक्का मुक्की, देखें VIDEO

Delhi High Commission Protest: बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेशी हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

Hindu Organisations Protest in Delhi: 23 दिसंबर 2025 को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध प्रदर्शन कर रही है। हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या का मामला सामने आया था, जिसको लेकर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश उच्चायोग के आगे बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ बी धक्कामुक्की हुई।

आज सुबह 11 बजे से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एकत्र होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, विशेषकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है।

यूनुस सरकार ने भारतीय हाई कमिश्नर को किया तलब

बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से कुछ पहले विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। इस बैठक में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर भी मौजूद रहे। बांग्लादेश के विदेश सचिव असद अल सियाम ने हाई कमिश्नर को तलब किया था।

खबरों के अनुसार, प्रणय वर्मा को भारत के विभिन्न हिस्सों में बांग्लादेश के मिशनों के आसपास बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण बुलाया गया था। उनसे भारत में स्थित बांग्लादेश के सभी मिशनों की सुरक्षा और मजबूत करने का अनुरोध किया गया।

इससे पहले 14 दिसंबर को भी प्रणय वर्मा को तलब किया गया था। उस वक्त बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लगातार उकसाने वाले बयानों पर चिंता जताई थी और भारत से सहयोग मांगा था कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे को भारत भागने से रोका जाए। बांग्लादेश ने यह भी कहा था कि यदि आरोपी भारत की सीमा में प्रवेश करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर बांग्लादेश को सौंपा जाए।

दो दिन पहले भी दिल्ली में हुआ था प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शनिवार रात (20 दिसंबर) को भी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन हुआ था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया था कि यह प्रदर्शन बेहद सीमित और शांतिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि इससे बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ और प्रदर्शन में केवल 20 से 25 युवा शामिल थे।

बांग्लादेश में भी दीपू के लिए न्याय की मांग

22 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश में दीपू की हत्या के विरोध में ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के सामने हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दीपू निर्दोष था और उस पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया। इसके बाद कट्टरपंथियों ने उसके साथ हिंसा की और उसकी हत्या कर दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उनका दावा है कि इस साल जनवरी से अब तक 50 से अधिक गैर-मुस्लिमों की हत्या हो चुकी है और कई लोगों पर ईशनिंदा के झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज