लाल कृष्ण आडवाणी सोर्स- सोशल मीडिया
देश

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

LK Advani Health News: देश के पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छाती में संक्रमण की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

नितिन कुमार राय

Highlights:

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिली

छाती में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को हुए थे भर्ती

सोमवार को अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दीBJP Leader

BJP Leader LK Advani Health update: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें छाती में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने सोमवार को बताया कि 98 वर्षीय आडवाणी, न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और उनकी सेहत में सुधार हुआ है। BJP के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, आडवाणी ने कई दशकों तक भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई है।

इससे पहले, उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर देश भर के राजनीतिक नेताओं ने चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की थी मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल जाकर आडवाणी से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने पर चिंता जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री ने लिखा था कि हमारे सम्मानित राजनेता, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई।

बीजेपी के राजनीतिक इतिहास की प्रमुख हस्तियों में से एक

लाल कृष्ण आडवाणी को भाजपा के राजनीतिक इतिहास की प्रमुख हस्तियों में से एक माना जाता है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिसमें भारत के उप प्रधानमंत्री का पद भी शामिल है। सरकार के सीनियर मंत्री जेपी नड्डा भी तुरंत पहुंचे। 98 वर्षीय आडवाणी जी का इलाज चल रहा है और उनके समर्थक तथा शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जिससे उनके अस्पताल में भर्ती होने को लेकर बनी चिंता के बीच थोड़ी राहत मिली है।

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सुमार चेहरों में से एक थे। उन्होंने रथ यात्रा का नेतृत्व किया था। एक पत्रिका में उन्होंने अपने आर्टिकल के जरिए कहा था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनेगा ये नियति ने पहले ही तय कर लिया था। इसस पहले वे 26 जून की देर रात को एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया