केरलम के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (सौजन्य-IANS) 
देश

वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान, केसी वेणुगोपाल को लगा झटका

Congress New Chief Minister of Keralam: कांग्रेस ने केरलम में नए मुख्यमंत्री के तौर वीडी सतीशन को चुना है। कांग्रेस के इस फैसले से केसी वेणुगोपाल को बड़ा झटका लगा है।

प्रिया जैस

Congress VD Satheesan: केरलम में 10 साल के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सत्ता में वापस आई है। चुनाव के दस दिन बाद आज केरलम के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने केरलम में नए मुख्यमंत्री के तौर वीडी सतीशन को चुना है। वर्तमान में वीडी सतीशन पारावुर से विधायक चुने गए है। इससे पहले भी इस विधानसभा सीट से वे 6 बार विधायक रह चुके है।

वीडी सतीशन के चुने जाने से केसी वेणुगोपाल को जोरदार झटका लगा है। अब तक केसी वेणुगोपाल का नाम सुर्खियों में आगे आ रहा था, लेकिन कांग्रेस ने इस बार वीडी सतीशन पर भरोसा जताया। पार्टी ने केसी वेणुगोपाल का पत्ता काट दिया।

कौन है केरलम के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन

कोच्चि के पास नेत्तूर में जन्मे वीडी सतीशन पेशे से वकील है। वे केरलम हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके है। 2001 से अब तक वीडी सतीशन कभी नहीं हारे है। साथ ही वे केरलम कांग्रेस प्रदेश केमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके है। कांग्रेस के नेता और अब मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पार्टी ने 2021 में नेता विपक्ष बनाया था।

कांग्रेस पार्टी ने वीडी सतीशन के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की। यह घोषणा नई दिल्ली में AICC की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी और राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक ने की।

VD सतीशन को केरल का CM बनाए जाने पर, AICC के केरल ऑब्जर्वर अजय माकन ने कहा, "सभी से बात करने और विस्तार से चर्चा करने के बाद ही यह फैसला लिया गया।"

कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग में हुआ फैसला

केरलम में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बुधवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के पुराने रणनीतिकार ए. के. एंटनी के बीच बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में तीन दावेदारों का नाम सबसे आगे था। इनमें वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और के. सी. वेणुगोपाल के नाम पर चर्चा तेज थी। इन तीन उम्मीदवारों में से कांग्रेस ने केरलम के लिए वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुना।

केरलम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला 4 मई से ही लंबित था, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं, जो कि दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडी सतीसन को केरल का अगला मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद केरलम में कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...