आज का मौसम, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली- NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी तेज बरसात की...

अमन उपाध्याय

Today Weather Report:  गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। आसमान पर छाए बादल और रिमझिम बारिश ने माहौल को ताज़गी से भर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह खुशनुमा मौसम फिलहाल बना रहेगा। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।

यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में लगातार बरसात से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली में रुक-रुक कर बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR का मौसम एक बार फिर बदल गया है। आमतौर पर अगस्त के अंत तक मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार बादल अब भी जमकर मेहरबानी दिखा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि सितंबर की शुरुआत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पहले 10 दिनों तक बीच-बीच में वर्षा होती रहेगी, जिससे तापमान नीचे जाएगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज का मौसम सक्रिय रहने वाला है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक की दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के सात जिलों के लिए गुरुवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज से बेहद तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चमोली जिले में आज सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी

वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है, खासकर तटीय क्षेत्रों में। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन