पप्पू यादव ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया सनकी, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

'डोनाल्ड ट्रंप सनकी हैं, अमेरिका के लोग करेंगे उनके पागलपन को शांत', पप्पू यादव ने कहा- नीयत खराब है

US Military Action Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने वहां का प्रशासन संभालने का ऐलान किया है। इस कार्रवाई पर सांसद पप्पू यादव ने डोनाल्ड ट्रंप को 'सनकी' कहा है।

प्रतीक पाण्डेय

Pappu Yadav on Donald Trump: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर सत्ता हस्तांतरण तक वहां का प्रशासन संभालने की घोषणा की। इस कदम पर भारतीय सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप के इस फैसले को 'पागलपन' और तेल पर कब्जे की नीयत बताया है।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के भविष्य पर उस समय सवालिया निशान लग गया जब अमेरिकी सेना ने एक नाटकीय कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, मादुरो को एक अमेरिकी युद्धपोत (वॉरशिप) के जरिए अमेरिका ले जाया गया है। इस सैन्य हस्तक्षेप के बाद फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक वेनेजुएला में एक ‘सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण’ सुनिश्चित नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका खुद इस देश का प्रशासन संभालेगा।

ट्रंप ने यह दावा भी किया कि उनके विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति से देश को ‘फिर से महान बनाने’ के संदर्भ में बात की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी प्रशासन ने जमीनी स्तर पर नियंत्रण कैसे स्थापित किया है, लेकिन इस घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप पर पप्पू यादव ने क्या कहा?

अमेरिका की इस कार्रवाई पर भारत में कांग्रेस नेता और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। यादव ने डोनाल्ड ट्रंप को 'सनकी' और 'अहंकार से भरा हुआ' व्यक्ति करार दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ट्रंप ने लगातार वेनेजुएला की शांति और स्थिरता को खत्म करने की कोशिश की है, जो वैश्विक हितों के खिलाफ है।

पप्पू यादव के अनुसार, एक तथाकथित सुपरपावर का यह घमंड दुनिया को अशांति की ओर धकेल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी कार्रवाई के पीछे अमेरिका की असल मंशा वेनेजुएला के विशाल तेल और गैस भंडारों पर कब्जा करना है। यादव ने यह भी विश्वास जताया कि ट्रंप के इस 'पागलपन' को खुद अमेरिका के लोग ही शांत करेंगे।

प्रियंका गांधी की असम में एंट्री, राजनीतिक घमासान

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ पप्पू यादव ने घरेलू राजनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया। यादव ने कहा कि प्रियंका एक सम्मानित हस्ती हैं और उन्होंने यह पद अपनी मेहनत और सामाजिक-राजनीतिक संघर्षों के बल पर हासिल किया है, न कि विरासत में। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोलते हुए यादव ने उन्हें ‘इंसानियत, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का दुश्मन’ बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी दिया जाना मुख्यमंत्री के राजनीतिक करियर के लिए 'अंतिम कील' साबित होगा।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट