शशि थरूर ( सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

अमेरिका ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ...तो आगबबूला हो गए शशि थरूर, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता?

Donald Trump Tariff: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने आगबबूला होते हुए जोरदार हमला बोला है।

अभिषेक सिंह

Shashi Tharoor:  अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस तरह अब तक कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार करते हुए अमेरिका की पोल खोल दी है।

थरूर ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि अमेरिका रूस से यूरेनियम, पैलेडियम समेत कई चीज़ें आयात कर रहा है। गौरतलब है कि ट्रंप भारत द्वारा रूस से तेल आयात करने से नाराज़ हैं और उसे ऐसा न करने को कह रहे हैं। लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार वही फैसला लेगी जो राष्ट्रहित में होगा।

थरूर ने खोली अमेरिका की पोल

ट्रम्प द्वारा रूसी तेल खरीद पर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि "यूरेनियम, पैलेडियम, ऐसी कई चीज़ें हैं जो वे (अमेरिका) रूस से आयात कर रहे हैं। दुर्भाग्य से, इसमें एक तरह का दोहरा मापदंड शामिल है।

चीन का उदाहरण देकर लताड़ा

उन्होंने चीन को 90 दिनों की मोहलत दी है, लेकिन चीन हमसे ज़्यादा रूसी तेल आयात कर रहा है। इसलिए ज़ाहिर है कि यह उस देश का दोस्ताना व्यवहार नहीं है जिसे हम अपने प्रति अच्छा मानते थे। उस प्रशासन का व्यवहार भी अच्छा नहीं है जिसे हम अपने प्रति अच्छा मानते थे।"

और क्या कुछ बोले शशि थरूर?

थरूर ने आगे कहा, "ज़ाहिर है, हमें इसी के अनुसार काम करना होगा और हमें इस अनुभव से सीखना होगा। मुझे लगता है कि अब भारत पर भी अमेरिकी निर्यात पर इसी तरह के पारस्परिक टैरिफ लगाने का दबाव होगा। इसलिए मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में हमें अपने अन्य व्यापारिक साझेदारों पर भी ज़्यादा ध्यान देना होगा।" थरूर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छी खबर है। अगर हमारा कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाता है, तो इससे अमेरिका में बहुत से लोगों के लिए हमारे उत्पाद अप्राप्य हो जाएंगे, खासकर जब आप इन प्रतिशतों को देखें, तो आपको इनकी तुलना हमारे कुछ प्रतिस्पर्धियों पर लगाए जा रहे टैरिफ से करनी होगी।

थरूर ने बताए टैरिफ के नुकसान

मुझे डर है कि अगर आप वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, यहां तक कि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों को देखें, जहां टैरिफ हमसे कम हैं, तो अंततः लोग अमेरिका में हमसे सामान नहीं खरीदेंगे, अगर उन्हें कहीं और सस्ता मिल जाए। इसलिए यह अमेरिका को हमारे निर्यात के लिए अच्छा नहीं है।

इसका मतलब है कि हमें उन देशों और बाज़ारों में गंभीरता से विविधता लाने की ज़रूरत है जो हमारी पेशकश में रुचि रखते हैं। अब हमारा ब्रिटेन के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता है। हम यूरोपीय संघ से बात कर रहे हैं। ऐसे कई देश हैं जहां हमें उम्मीद है कि हम ऐसा कर पाएंगे, लेकिन अल्पावधि में, यह निश्चित रूप से एक झटका है।"

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?