केशव प्रसाद मौर्य और CM योगी Source- navbharat
देश

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

Yogi Vs Keshav Maurya on BJP CM Face: यूपी 2027 चुनाव में CM चेहरे पर योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। योगी ने कमल के फूल का जिक्र किया, मौर्य ने विधायक दल का फैसला बताया।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है, यह सभी जानते हैं।

  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी का विधायक दल मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।

  • योगी ने मां के निधन के बाद सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने को संन्यासी धर्म बताया और अपने पहनावे पर भी बात की।

BJP CM Face in UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने इस सवाल को और चर्चा में ला दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी किसके चेहरे पर मैदान में उतरेगी।

एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ से जब 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह सबको पता है कि चेहरा कौन है। उन्होंने कहा कि कमल का फूल पार्टी की पहचान है और हर व्यक्ति को इसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना है। वह खुद भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला चुनाव के बाद विधायक दल करेगा। योगी आदित्यनाथ भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं और कोई दूसरा नेता भी इस पद पर आ सकता है।

योगी बोले- कमल का फूल हमारी पहचान

योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है और कौन नहीं, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कमल के फूल को पार्टी की पहचान बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कमल के निशान पर चुनाव लड़ना है।

योगी ने कहा, “कमल के फूल पर तो हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना ही है। मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूंगा।” उनके इस जवाब को केशव प्रसाद मौर्य के पहले दिए गए बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है।

दरअसल, केशव मौर्य ने इससे पहले कहा था कि 2027 के चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का फूल होगा।

केशव मौर्य बोले- विधायक दल तय करेगा मुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव जीतने के बाद विधायक दल करता है। योगी आदित्यनाथ भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं और कोई दूसरा नेता भी इस पद पर चुना जा सकता है।

मौर्य के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दोनों नेताओं की टिप्पणियों पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, केशव मौर्य ने पार्टी में किसी तरह के मतभेद से इनकार किया है और कहा है कि योगी आदित्यनाथ के साथ उनके संबंध सामान्य हैं।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई