UP Assembly Election 2027 Congress Meeting: दिल्ली में लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर केंद्रित बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक जारी है। अध्यक्ष पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सीट बंटवारे की संभावनाओं और राज्य में पार्टी की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की पूरी संभावना है। बैठक में राहुल गांधी समेत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, वरिष्ठ नेता आराधना मिश्रा और इमरान मसूद भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि चर्चा का मुख्य केंद्र राज्य में पार्टी की चुनावी स्थिति मजबूत करना और संभावित गठबंधन की रूपरेखा तय करना होगा। सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत की दिशा पर भी विचार किया जा सकता है।
खबर अपडेट की जा रही है...