केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सौजन्य सोशल मीडिया)  
देश

बाढ़ के हालातों पर केंद्रीय मंत्री ने जाहिर की चिंता, CM मान से की बात, कल करेंगे पंजाब का दौरा

Punjab Floods news: भारी बारिश और बाढ़ के कारण पंजाब में हालात बिगड़ते जा रहे है। जिसको देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे।

पूजा सिंह

Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan: पंजाब इस वक्त प्राकृतिक आपदा के कहर से जूझ रहा है। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ के कारण अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3.5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब कि स्थिति को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जाहिर की है।

बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। साथ ही राज्य में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए गुरुवार को पंजाब का दौरा करेंगे। राज्य में लगातार हो रही बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को खासकर धान की फसल के समय भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शिवराज सिंह कल करेंगे पंजाब का दौरा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैंने पंजाब में भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से चर्चा की और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मैं गुरुवार सुबह पंजाब पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने भाई-बहनों से मिलूंगा। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।"

खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदियां

लगातार भारी बारिश और भाखड़ा समेत प्रमुख बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य की नदियां उफान पर हैं। वहीं राज्य में ब्यास, रावी, घग्गर औरसतलुज जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ ने राज्य के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। जिससे अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। पटियाला, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

बाढ़ के कारण बर्बाद हुई किसानों की मेहनत

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, बाढ़ के कारण 1,300 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं और लगभग तीन लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसल कटाई के मौसम से कुछ हफ्ते पहले ही बर्बाद हो गई है।

IMD ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट और चेतावनी जारी की है। साथ ही आगे भारी बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। बचाव और राहत अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय अधिकारी बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान