केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

मणिशंकर अय्यर के बयान पर किरेन रिजिजू का तंज, 'संसद के अंदर भी और बाहर...'

Union Minister Kiren Rijiju : केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक बयान को लेकर उनपर तंज कसा है।

पूजा सिंह

Union Minister Kiren Rijiju targeted Mani Shankar Aiyar:  कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। जिसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मणिशंकर अय्यर के बायन को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री किरेन रिजिजू ने उनपर तंस कसा है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'एक पाकिस्तानी राजनेता ने क्यों कहा, हमारे लोग भारत की संसद में बैठे हैं?' रिजिजू ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत पेश करने के विषय पर एक बयान दे रहे थे। रिजिजू ने उनके बयान पर तंज कसते हुए लिखा, 'संसद के अंदर भी है और संसद के बाहर भी है।'

मणिशंकर अय्यर उठाए सवाल

वीडियो में मणिशंकर अय्यर पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं, 'हम छाती को पीटते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तान इस आतंकी हमले का जिम्मेदार है, लेकिन कोई इसे मानने को तैयार नहीं है, क्योंकि हम कोई सबूत नहीं पेश कर पा रहे हैं। ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे कि हम जानते हैं कि कौन सी पाकिस्तानी एजेंसी ने यह हरकत की है।"

'हमने कूटनीतिक दिशा में कुछ गलतियां की'

दरअसल, मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत की विदेश नीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'ऐसा लग रहा है कि 2014 के बाद हमने कूटनीतिक दिशा में कुछ गलतियां की। हमने कोशिश की कि पाकिस्तान को एक चेहरा दिखाएं, चीन को दूसरा, रूस के लिए अलग नीति अपनाएं और यूरोप के लिए अलग। वहीं, अमेरिका को कोई दूसरा चेहरा दिखाएं, लेकिन इस तरह की बिखरी रणनीति से कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता।'

'हम सबूत पेश नहीं कर पाए'

कांग्रेस नेता ने कहा, 'इजरायल को छोड़कर कोई भी ऐसा देश नहीं है, जो कहे कि पहलगाम आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान है। पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन के अंदर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग हुई, जिसमें चीन का एक स्थायी सदस्य है और पाकिस्तान का अस्थायी सदस्य मीटिंग में पहलगाम आतंकी हमले का खंडन किया, लेकिन यह नहीं बताया कि इसके पीछे कौन है। हमले के पीछे पाकिस्तान जिम्मेदार है, हम इसका सबूत नहीं पेश कर पा रहे हैं।'

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन