Pic : Social Media 
देश

उमेश पाल हत्याकांड मामला: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, विजय उर्फ उस्‍मान को एनकाउंटर में किया ढेर

दामिनी सिंह

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal murder case) में शामिल विजय उर्फ उस्‍मान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बता दें कि कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई थी। घटनास्थाल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची है।

कौन था उस्मान? 

दरअसल, उस्मान वही शख्स था जो उमेश पाल पर पहली गोली चलाता हुए सीसीटीवी में नजर आया था। बता दें कि पुलिस को पहले ही खबर मिली थी कि उस्मान प्रयागराज के कौंधियारा के लालापुर में छिपा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़वाने पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उस्मान पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। 

दूसरा एनकाउंटर 

गौरतलब है कि प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने ये दूसरा बड़ा एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी ढेर हो गया। 

ये है पूरा मामला 

आपको बता दें कि ये मौत कि कहानी तब शुरु हुई थी जब 1 करोड़ की रंगदारी मांगने की बात  हुई थी। दरअसल, 2 दिन पहले ही उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में एक बड़ा खुलासा हुआ था। जिसके मुताबिक इस मामले में 1 करोड़ की रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। 

साथ ही यह भी आरोप है कि बीते दिनों एक जमीन पर कब्जे के दौरान माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गों ने उमेश पाल से एक करोड़ की जबरजस्ती रंगदारी मांगी थी, लेकिन उमेश पाल ने रंगदारी देने से साथ इंकार करने के साथ ही एक केस दर्ज करा दिया था। 

उसके बाद इससे नाराज अतीक अहमद ने उमेश पाल के हिस्से में मौत लिख दी थी। इसके साथ ही अब पुलिस ने मामले की जांच में इन नए तथ्यों को शामिल कर लिया है। दरअसल, प्रयागराज पुलिस के मुताबिक उमेश पाल की धूमनगंज में एक करोड़ों की प्रापर्टी है। माफिया अतीक अहमद के इशारे पर उसके गुर्गों ने इस प्रापर्टी पर कब्जा कर लिया था।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित