TVK प्रमुख विजय (Image- Social Media) 
देश

TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

Thalapathy Vijay CM: TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। इस समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना है।

अर्पित शुक्ला

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही तमिलनाडु को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शुक्रवार देर शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनको सरकार बनाने का न्योता दिया है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK राज्य में सरकार बना रही है। विधानसभा चुनावों में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े (118) से पीछे रही। ऐसे में अब विजय ने कांग्रेस और अन्य तीन पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विजय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल ने दिया था 10 मई तक का वक्त

टीवीके प्रमुख विजय की राज्यपाल आरवी आर्लेकर से एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले विजय से बुधवार और गुरुवार की दो मुलाकातों में राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन पेश करने को कहा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि विजय ने कुछ समय देने का अनुरोध किया था और इस पर राज्यपाल 10 मई तक वक्त देने को तैयार हो गए थे।

वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति

  • टीवीके – 107
  • कांग्रेस – ​​5
  • सीपीआई- 2
  • सीपीएम – 2
  • वीसीके – 2
  • कुल- 118

सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने दिया समर्थन

बता दें कि 108 विधायकों वाली टीवीके को बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पिछले 4 दिनों से मंथन चल रहा था। सियासी उठापटक के बीच सबकी उम्मीदें छोटे दलों पर टिकी रहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मान मनौव्वल के लंबे दौर के बाद आखिरकार सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने विजय सरकार को समर्थन दे दिया। इसकी खबर आते ही शुक्रवार की शाम विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर 'TVK-TVK' के नारे लगे।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग