दिल्ली में अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस समारोह (Image- Social Media) 
देश

I Love Modi...ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन

Donald Trump: दिल्ली में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक खास पल देखने को मिला, जब लाइव कॉल पर जुड़े राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

अर्पित शुक्ला

Donald Trump on PM Narendra Modi: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस समय भारत दौरे पर हैं। रविवार को मार्को रूबियो दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे। उसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑनलाइन वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका 'बड़ा फैन' बताया। इसी वीडियो में ट्रंप ने 'आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी' भी कहा।

बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप के वीडियो कॉल को सबको सुनाया और कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे पता है कि आप वहां और मुझे उम्मीद है कि आप भाषण दे रहे हैं। सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना है। लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं।'

आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी: ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'आई लव प्राइम मिनिस्टर। मोदी बहुत बढ़िया हैं। वह मेरे दोस्त हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं।' राष्ट्रपति ट्रंप ने कॉल के दौरान भारतीयों के लिए भी एक मैसेज दिया।

उन्होंने कहा कि मैं बस आप सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं और आग उन्होंने कहा कि यहां सुबह है और वहां शाम है और मैं बस यह कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत महान हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है और अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद चाहिए तो उनको पता है कि कहां संपर्क करना है।

मार्को रूबियो की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने मार्को रूबियो को बेहतरीन विदेश मंत्री बताया। ट्रंप ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आप हमारा प्रतिनिधित्व बहुत अच्छे ढंग से करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपनी शाम को एंजॉय कीजिए। प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना मेरे लिए एक सम्मान की बात है और यह जरूर बताइएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?