दिल्ली एयरपोर्ट सोर्स- IANS
देश

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

Free Visa Entry To Malaysia: भारतीय हाई कमीशन ने सतर्क करते हुए कहा कि कई लोगों को बेईमान एजेंट नौकरी का झूठा वादा करके गुमराह कर रहे हैं। 30 दिन की वीजा-फ्री सुविधा में नौकरी करने की इजाजत नहीं है।

नितिन कुमार राय

Travel Advisory for Indian Nationals to Malaysia: मलेशिया के कुआलालंपुर में भारत के हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे नौकरी खोजने के लिए मलेशिया की 30 दिन की वीजा-फ्री एंट्री सुविधा का इस्तेमाल न करें। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों को तय समय से ज्यादा रुकने, गैर-कानूनी स्टेटस, शोषण, हिरासत और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को 'X' पर जारी एक एडवाइज़री में हाई कमीशन ने कहा कि उसने देखा है कि नौकरी की तलाश में वीजा-फ्री सुविधा के जरिए मलेशिया आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बेईमान एजेंटी की जाल में न फंसे

कमीशन ने कहा कि कई लोगों को बेईमान एजेंट नौकरी का झूठा वादा करके गुमराह कर रहे हैं। हाई कमीशन ने कहा कि 30 दिन की वीजा-फ्री सुविधा टूरिज्म और सामाजिक मुलाकातों के लिए है और इसमें नौकरी करने की इजाजत नहीं है। काम के सिलसिले में मलेशिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के पास वैध वर्क परमिट या 'वीजा विद रेफरेंस' होना चाहिए। भारतीय मिशन ने असली पर्यटकों को ऐसे दस्तावेज साथ रखने की सलाह भी दी है जिनकी मलेशियाई इमिग्रेशन अधिकारी जांच कर सकें। इनमें कन्फर्म रिटर्न टिकट, होटल बुकिंग और कम से कम छह महीने तक वैध पासपोर्ट शामिल हैं।

एजवाइजरी में महत्वपूर्ण बातें

एडवाइजरी के अनुसार, यात्रियों को मलेशिया पहुंचने से तीन दिन पहले ऑनलाइन 'मलेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड' (MDAC) भी जमा करना होगा। यह चेतावनी ऐसे मामलों को देखते हुए दी गई है जिनमें भारतीय यात्रियों को मलेशिया में एंट्री के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा था; इसकी वजहें नौकरी की तलाश का शक, रहने की जगह का अपर्याप्त सबूत, पैसे की कमी या वैध रिटर्न टिकट न होना थीं।

भारतीय पेशवर के लिए उभरा मलेशिया

मलेशिया इन दिनों भारतीय पेशेवरों के लिए काम करने के सबसे व्यावहारिक जगहों में से एक बन गया है। बढ़ती अर्थव्यवस्था, अंग्रेजी बोलने वाले कार्यस्थल, सुव्यवस्थित वर्क परमिट प्रक्रिया के साथ भारतीय पेशेवर अपना अंतरराष्ट्रीय करियर बनाने का बेहतर जगह में से एक मानता है। वहां आईटी और तकनीक, तेल और गैस, वित्त, इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे सभी क्षेत्र में भारत के कुशल श्रमिकों की भर्ती कर रहे हैं। कुआलालंपुर, पेनांग और जोहोर बह्रू जैसे शहर प्रसिद्ध हैं।

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद