मुंबई में बारिश के बाद हालात (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: कल कई राज्यों में आसमान से बरसेगी 'आफत', महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में रेड अलर्ट

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के साथ गुजरात भारी बारिश होने की संभावना है।

अभिषेक सिंह

IMD Heavy Rain Alert: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण 'मायानगरी' में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के कई इलाकों में सोमवार को महज तीन घंटों में 90 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के साथ गुजरात भारी बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र और गोवा में आएगी तबाही!

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 19 अगस्त को कोंकण और गोवा के घाट क्षेत्र के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 19 और 20 अगस्त को गुजरात में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते इलाके में भारी नुकसान का भा अनुमान है।

पूर्वी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कल पूर्वी भारत में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में 19 और 22 व 24 अगस्त को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20-22 अगस्त को, बिहार में 20-24 अगस्त को और विदर्भ में 19 और 20 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का हाल

इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक पूरे क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ ऐसा ही हाल झारखंड का भी रहने वाला है।

उत्तर भारत में भी होगी जोरदार बारिश

बात करें उत्तर पश्चिम की तो जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में कल और 22-24 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और पूर्वी राजस्थान में 22-24 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

नॉर्थ-ईस्ट में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पूरे पूर्वोत्तर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

दक्षिण के तीन राज्यों में आएगी आफत

तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में आज और कल अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में मंगलवार को बहुत अत्यंत जोरदार बारिश का अनुमान है। वहीं, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में 19-20 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा