Photo - Twitter 
देश

आज है इंडियन एयरफोर्स की 90वीं वर्षगांठ, चंडीगढ़ में दिखेगा भारतीय वायुसेना का जज्बा, प्रचंड भी करेगा समारोह में शिरकत

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स के लिए आज बेहद ही अहम और खास दिन है क्योंकी आज भारतीय वायुसेना का 90वीं वर्षगांठ समारोह मनाया जा रहा है। यह समारोह चंडीगढ़ में चल रहा है। आज के इस खास मौके पर पहली बार किसी एयरबेस से बाहर चंड़ीगढ़ (Chandigarh) की सुप्रसिद्ध सुखना लेक (Sukhna Lake) के आसमान में लोगों को इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) की ताकत का नजारा देखने को मिलेगा। 

कौन कौन समारोह में होगा शामिल 

गौरतलब है कि इंडियन एयरफोर्स के इस 90वीं वर्षगांठ समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भी मौजूद रहेंगी। इस समारोह के दौरान वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही वो वायुसैनिकों को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस समारोह में वायुसैनिकों को वीरता मेडल से भी नवाजा जाएगा और एयर फोर्स की नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म को भी जारी किया जाएगा। 

स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर भी करेगा समारोह में शिरकत

आपको बता दें कि समारोह के दौरान एयर बेस पर हेलीकॉप्टर की दो फोर्मेशन की फ्लाई पास्ट भी होगी। जो दोपहर 2.45 से शुरू होकर शाम 4.44 तक चलेगा। गौरतलब है कि इस साल 75 एयरक्राफ्ट (Aircraft) के साथ 9 विमानों को फ्लाई पास्ट के दौरान आसमान मे देखा जाएगा। इतना ही नहीं इन विमानों में राफेल लड़ाकू विमानों से लेकर पहली बार हिस्सा लेने वाले स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (LAC) प्रचंड भी आज समारोह में शिरकत करेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे