Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही बड़े उलटफेर के संकेत देना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख और तमिलनाडु के वर्तमान एमके स्टालिन ही अपने गढ़ में हारते हुए नजर आ रहे हैं। स्टालिन फिलहाल TVK के उम्मीदवार वीएस बाबू से 8019 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कोलाथुर विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू 45, 073 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन 37,054 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, AIADMK उम्मीदवार 11,405 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। वहीं, नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) को 3,077 वोट मिले हैं। यह सीट लंबे समय से डीएमके का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार यहां बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) की लहर साफ देखने को मिल रही है। TVK तमिलनाडु की कुल 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। जिसमें से फिलहाल वो 109 सीटों पर आगे चल रही है। जिसमें कई ऐसी सीट हैं जिन्हें DMK और AIADMK का गढ़ माना जाता था। चेन्नई की कई अहम सीटों (एग्मोर, अन्ना नगर, विल्लीवक्कम और थाउजेंड लाइट्स) पर भी टीवीके बढ़त बनाए हुए है, जिससे शहरी इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।
तमिलनाडु के बड़े नेताओं की बात करें तो, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन चेपौक-तिरुवल्लीकेनी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। सात राउंड की मतगणना के बाद उदयनिधि फिलहाल 28,349 वोटों के साथ पहले नंबर बने हुए हैं। जबकि TVK के सेल्वम. डी उनसे 1,048 वोटों से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रूझान में उदयनिधि सेल्वम से पीछे चल रहे थे। हालांकि उन्होंने बाद में वापसी की है।
यह भी पढ़ें- Puducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
विजय इस चुनाव में पेरंबूर और तिरुची ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। विजय दोनों ही सीटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं। पेरंबूर मे विजय 45,917 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, तिरुची ईस्ट सीट से 36,895 मतों से आगे चल रहे हैं।