- Hindi News »
- Elections »
- Puducherry Election Results Ainrc Triumphs Independents Secure Win Figures 8 Seats
Puducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
Puducherry Election Results: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC ने अपने जीत का डंका बजा दिया है। चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवरों ने भी जीत का खात खोल लिया है। जानें 8 सीटों के आंकड़े।
- Written By: प्रिया जैस

पुडुचेरी में मतगणना (सौजन्य-एक्स @ceopuducherry)
Puducherry Election Results 2026: पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। पुडुचेरी की औपलम विधानसभा सीट से अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (ADMK) पार्टी के उम्मीदवार ए अंबलगन ने टीवीके के एस. सिवा को 1026 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार पी. कार्तिकेयन ने औसुडु सीट से भारतीय जनता पार्टी ई. थीप्पैंथन को 4018 वोटों से हराकर जीत हासिल कर ली है।
इन सीटों पर जीती AINRC
- विल्लियानूर विधानसभा सीट से AINRC पार्टी के उम्मीदवार बी. रविकुमार ने डीएमके के आर सिवा को 1970 वोटों से शिकस्त दी।
- मुथियालपेट विधानसभा सीट से AINRC उम्मीदवार वैयपुरी मणिकंदन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार ईराम जी. राजेंद्रन 952 वोटों से हराया।
- आरियानकुप्पम विधानसभा सीट से AINRC उम्मीदवार सी. अय्यप्पन मौट्टयप्पन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार विजयालक्ष्मी जेमूर्ती को 603 वोटों से हराया।
- पुडुचेरी के सीएम AINRC के उम्मीदवार एन रंगास्वामी ने थट्टांचवडी विधानसभा सीट से नियम मक्कल कझगम (NMK) के उम्मीदवार ई. विनायगम को 4441 वोटों से हराया।
- एम्बालम विधानसभा सीट से AINRC के उम्मीदवार ई. मोहनदास ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार एम. कंडासामी को 401 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
- महे विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार एडव्होकेट अशोक कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश परंबथ को 1115 वोटों से हराया।
यह भी पढ़ें – Puducherry Election Result: थट्टांचवडी सीट से जीते CM एन रंगास्वामी, भाजपा और डीएमके का भी खुला खाता
6 केंद्रों पर मतगणना जारी
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की 30 सीटों के लिए में केंद्र शासित प्रदेश में कुल 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए। अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन से कड़ी चुनौती देखी जा रही है। चुनौती मिल रही है।
आपको जानकारी दें, कि पुडुचेरी में 30 चुनी हुई सीटों के अलावा, तीन सदस्यों को उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा के लिए मनोनीत किया जाता है। इस बार, पुडुचेरी में कुल 950,311 मतदाता थे। इस संख्या में 446,361 पुरुष, 503,810 महिलाएं और 140 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। इस बार विधानसभा की 30 सीटों पर कुल 294 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
विजय की हार की खबर सुन फैन ने काटा अपना गला, चुनावी नतीजों के बीच तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मचा हड़कंप
हिमंता के वो दांव जिससे असम में चारों खाने चित हुआ विपक्ष, जानें BJP की बंपर जीत के 5 बड़े कारण
केरलम में कांग्रेस की 10 साल बाद सत्ता में वापसी के संकेत, अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 5 दिग्गजों में होड़
Puducherry election results ainrc triumphs independents secure win figures 8 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Puducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
May 04, 2026 | 01:56 PMबंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
May 04, 2026 | 01:51 PMशादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
May 04, 2026 | 01:49 PMआपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
May 04, 2026 | 01:47 PMविजय की हार की खबर सुन फैन ने काटा अपना गला, चुनावी नतीजों के बीच तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मचा हड़कंप
May 04, 2026 | 01:46 PMNagpur Protest: आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, सरकार के खिलाफ गूंजे नारे
May 04, 2026 | 01:45 PMहिमंता के वो दांव जिससे असम में चारों खाने चित हुआ विपक्ष, जानें BJP की बंपर जीत के 5 बड़े कारण
May 04, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM











