(डिज़ाइन -फोटो) 
देश

कोलकाता कांड पर खफा TMC सांसद जवाहर सरकार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, खोली पार्टी की असलियत

आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने CM ममता बनर्जी को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि, उन्हे लगा था कि ममता इस चल रहे आंदोलन में खुद हस्तक्षेप करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं देखा।

राहुल गोस्वामी

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बकायदा अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह से राज्यसभा सांसद बने जवाहर सरकार ने CM ममता बनर्जी को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि, उन्हे लगा था कि ममता इस चल रहे आंदोलन में खुद हस्तक्षेप करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं देखा।

उन्होंने आगे मुख्यमंत्री से दुष्कर्म और हत्या मामले के संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया और कहा है कि वे राज्य को बचाने के लिए जल्दी कुछ करें। अपने पत्र में सरकार ने कहा है कि कोलकाता में हो रहा मौजूदा विरोध प्रदर्शन जिसने बंगाल को झकझोर दिया है, जो TMC सरकार के 'कुछ पसंदीदा लोगों और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये' के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतिबिंब ही है।

जवाहर सरकार अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "मुझे लगा कि आप आंदोलन में हस्तक्षेप करेंगी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं देखा। लगा था कि आप पुरानी ममता बनर्जी की तरफ ही फैसले लेंगी। लेकिन आपने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। अब जो कदम उठाया भी हैं तो उसमे बहुत देरी हो गई है। अब राज्य में शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा कि, "आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से मैं एक महीने तक धैर्यपूर्वक पीड़ित रहा हूं। मैं ममता बनर्जी की पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था। ऐसा नहीं हुआ है। सरकार जो भी दंडात्मक कदम उठा रही है, वह बहुत कम और काफी देर से उठाया गया है। मुझे ऐसा लगता है कि अगर भ्रष्ट डॉक्टरों के कॉकस को खत्म कर दिया जाता और इस निंदनीय घटना के तुरंत बाद अनुचित प्रशासनिक कार्रवाई करने वालों को दंडित किया जाता, तो इस राज्य में सामान्य स्थिति बहुत पहले ही बहाल हो सकती थी।"

जानकारी दें कि पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार को TMC ने अगस्त 2021 में राज्यसभा भेजा था। पश्चिम बंगाल में फिलहाल राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। इनमें 13 सीटें TMC,2 BJP और 1-1 सीट कांग्रेस और CPI(M)के पास है। ऐसे में अब जवाहर सरकार के इस्तीफा देने और TMC छोड़ने के बाद पार्टी के अंदर और घमासान बढ़ सकता है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?