राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार सरकार, 25 घंटे तक संसद में होगा घमासान

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। बीएसी ने दोनों सदनों में चर्चा के लिए 25 घंटे का समय तय किया है, जिसमें से लोकसभा 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे चर्चा होगी।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र का सोमवार यानी आज पहला दिन था। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसी वजह से सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। इस बीच, संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे इस मुद्दे पर बहस होगी।

जानकारी के अनुसार, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे की चर्चा के लिए सहमति बनी है। इसके अलावा, 'भारतीय डाक विधेयक' पर लोकसभा में 3 घंटे की चर्चा का समय तय किया गया है।

इनकम टैक्स पर विधेयक पर बहस का समय फिक्स

इसके साथ ही, 'आयकर संशोधन विधेयक' पर लोकसभा में 12 घंटे तक विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा, 'राष्ट्रीय खेल विधेयक' पर 8 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है और 'मणिपुर बजट' पर 2 घंटे की चर्चा होगी। वहीं तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 1975 के आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर चर्चा की मांग की है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा का आग्रह किया है।

राहुल गांधी का आरोप, मुझे बोलने नहीं दिया

बता दें कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी सांसदों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'पहलगाम आतंकी हमले' पर सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की थी, जिसके चलते लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगी संसद

उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र 32 दिन तक चलेगा। इस दौरान 21 बैठकें होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को सत्र फिर से शुरू होगा। वहीं खास बात है कि पहली बार मानसून सत्र की कार्यवाही 15 अगस्त के बाद तक चलेगा। इससे पहले कभी भी 15 अगस्त के बाद संसद नहीं चली है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO