जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

कश्मीर के सांसद की किन्नरों ने कर दी कुटाई, रशीद पर तिहाड़ में जानलेवा हमला; चमत्कार से बची जान

Tihar: टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर राशिद पर तिहाड़ जेल में हमले की खबर आई है। इंजीनियर राशिद ने बताया कि जेल में किन्नरों के एक समूह ने उन पर जानलेवा हमला किया।

सौरभ शर्मा

Engineer Rashid Tihar Jail Attack: दिल्ली की तिहाड़ जेल, जो देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मानी जाती है, वहां जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद पर हमले का आरोप लगा है। यह आरोप खुद सांसद ने अपने वकील के सामने लगाया है। रशीद का दावा है कि जेल के भीतर किन्नरों के एक गुट ने उन्हें निशाना बनाया और उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना ने जेल के अंदर कैदियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब तिहाड़ के अंदर एक सांसद कैदी के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो फिर अन्य आम कैदियों के साथ तो मारपीट की घटना और अधिक आम होगी।

टेरर फंडिंग केस में 2019 से तिहाड़ में बंद बारामूला के सांसद इंजीनियर रशीद ने अपनी पार्टी आवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) के वकील जावेद हूब्बी से मिलकर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेल में कश्मीरी कैदियों को प्रताड़ित करने के लिए किन्नरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वकील के मुताबिक, रशीद ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन जानबूझकर किन्नरों को कश्मीरी कैदियों के साथ बंद कर रहा है और उन्हें हमला करने के लिए उकसा रहा है।

जानलेवा हमला और चमत्कारिक बचाव

इंजीनियर रशीद ने आरोप लगाया कि किन्नरों के एक समूह ने उन पर हमला किया। इस दौरान उन्हें धक्का दिया गया और उनके ऊपर एक गेट फेंक दिया गया। रशीद के अनुसार, यह एक चमत्कारिक बचाव था, क्योंकि अगर गेट सीधा लगता तो उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे पहले भी कश्मीरी कैदियों अयूब पठान, बिलाल मीर और अमीर गोजरी पर किन्नर हमला कर चुके हैं। रशीद का आरोप है कि हमला करने वाले कुछ किन्नर एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें जानबूझकर कश्मीरी कैदियों के साथ रखा गया है।

राजनीतिक आरोप और जेल प्रशासन की चुप्पी

इस घटना के बाद इंजीनियर रशीद की पार्टी आवामी इत्तेहाद पार्टी ने चिंता और आक्रोश जाहिर किया है। हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सांसद इंजीनियर रशीद पिछले लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सज्जाद गनी लोन को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर सुर्खियों में आए थे। टेरर फंडिंग के आरोपों में जेल में बंद होने के बावजूद, उन्हें हाल ही में मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कस्टडी पेरोल पर भेजा गया था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन