पुंछ में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान (सौ. से सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू-कश्मीर के जंगलो में छिपे थे तीन आतंकी: सेना ने ढूंढ़कर मारा, लोकल सपोर्ट भी नहीं आया काम

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सुबह सैन्य एम्बुलेंस पर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद से सेना लगातार सर्च अभियान चला रही थी, अब ताज़ा जानकारी में बताया जा रहा है कि सेना ने तीन आतंकियों को ठिकाने लगा दिया है। सेना का यह एनकाउंटर पांच घंटे तक चला है।

प्रतीक मिश्रा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से सेना का सर्च अभियान जारी था। अब खबर आ रही है कि इस दौरान सेना ने तीन आतंकियो को मार गिराया है, लगभग पांच घंटे चले इस एनकाउंटर में सेना ने तीन आतंकियों को घेर कर मारा है। यह सभी आतंकी हथियारबंद होकर सेना पर गोलीबारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह ही अखनूर इलाके में सेना की एम्बुलेंस पर तीन आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी और मौके से भाग गए थे। इस आतंकी हमले के लगातार बाद से सेना द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान पांच घंटो तक चले एनकाउंटर में सेना ने तीनो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

अपने लोकल सपोर्ट के जरिये कश्मीर में वापस दशहत फ़ैलाने वाले आतंकियों को उनका लोकल सपोर्ट भी काम नहीं आया है। तीनो आतंकी सैन्य एम्बुलेंस पर गोलीबारी कर के जंगलो में जा छिपे थे, जहां सेना ने उन्हें ढूंढकर ठिकाने लगा दिया है। जिसके बाद अब आतंकियों के मददगार भी ये समझ गए होंगे कि भारत के सुरक्षबलों की पहुंच सीधे आतंक की गर्दन तक है।

बता दें कि सुबह ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा था कि आतंकी घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही मार गिराए जायेंगे और अब हुआ भी ऐसा ही है। सेना ने लगभग पांच घंटो तक एनकाउंटर के बाद तीनो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि अखनूर सेक्टर में पहले से आतंकी मूवमेंट रहा है, लेकिन धारा 370 हटने के बाद तथा सेना की सख्ती के बाद यहां आतंकी शांत बैठे हुए थे।

लेकिन जैसे ही प्रदेश में चुनाव हुए और नई सरकार बनी तो आतंकियों ने वापस हरकतें शुरू कर दी। पिछले एक हफ्ते में आतंकियों ने पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमे तीन जवान शहीद हुए थे और आठ गैर कश्मीरी मारे गए थे।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक