एयरपोर्ट  सोर्स- सोशल मीडिया
देश

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

Meeting In Home Ministry: केंद्रीय गृह सचिव ने इमिग्रेशन से चूक मामले में बड़ी बैठक बुलाई है। दिल्ली एयरपोर्ट से 3 इटली के नागरिक बिना इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरा किए फ्लाइट पकड़ ली।

नितिन कुमार राय

Meeting Related To Lapse in immigration matter: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान चूक मामले में केंद्रीय गृह मंत्री ने बड़ी बैठक बुलाई है। मंगलवार शाम को गृह और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों की एक जरूरी बैठक बुलाई है। यह बैठक इसलिए बुलाई गई है क्योंकि इटली के तीन यात्रियों ने अमृतसर से दिल्ली की यात्रा की और जरूरी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही म्यूनिख जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान में सवार हो गए।

गृह सचिव की अध्यक्षता में बैठक

इमिग्रेशन चूक के मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया गया है। गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव और अतिरिक्त सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक, गृह मंत्रालय के सचिव और अतिरिक्त सचिव, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के कमिश्नर, एयर इंडिया ग्रुप के प्रमुख और दिल्ली एयरपोर्ट के CEO शामिल होंगे।

कारण बताओ नोटिस किया था जारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 12 सितंबर को एयर इंडिया को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया था। यह नोटिस एयरलाइन द्वारा यात्रियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद जारी किया गया था। बैठक में इस संवेदनशील विषय पर गंभीर तरीके से चर्चा होगी। मीटिंग गृह मंत्रालय में मंगलवार शाम 7 बजे कर्तव्य भवन में बुलाई गई है।

4 सितंबर को हुई थी घटना

फ्लाइट पकड़ने के लिए इटली के तीनों यात्री अमृतसर से दिल्ली आए थे। जानकारी के मुताबिक इंटरनेशनल फ्लाइट में सवार होने से पहले उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की। ऐसा कहा जा रहा है कि यह चूक अमृतसर एयरपोर्ट पर हुई है। जानकारी रखने वाले लोग ने बताया कि यात्रियों को अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली और लुफ्थांसा की म्यूनिख फ्लाइट, दोनों के लिए बोर्डिंग पास जारी किए गए थे। यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपना इमिग्रेशन पूरा करना था, लेकिन उन्हें इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल) ट्रांसफर के लिए भेज दिया गया।

हाल में बदला है इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुड़ा नियम

हाल ही में सरकार ने इमिग्रेशन प्रकिया से जुड़े नियम में कुछ बदलाव किए हैं। इसके अनुसार 1 सितंबर 2026 से देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब यात्रियों के फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से स्टैंप नहीं लगाए लाने का फैसला लिया गया। इस फैसले का मकसद यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करना और एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाना है।

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM