FILE PHOTO 
देश

मुंबई, पुणे सहित इन शहरों में बिजली चमकने के साथ होगी बारिश, कुछ की घंटों में आएगा तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट

सूर्यकांत तिवारी

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ शहरों में होली के मौके पर रंग मर भंग पड़ सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department)से निराश कर देने वाली खबर आ रही है। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में बारिश हो रही है। सोमवार रात से ही मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। आईएमडी मुंबई (IMD Mumbai) ने आज यानी मंगलवार सुबह 9:10 बजे पूर्वानुमान जारी किया है।   

फरवरी में ही मार्च की गर्मी झेलने के बाद, मुंबई के लोगों को होली में थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी की माने तो 7 मार्च को मुंबई में शाम के समय गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संपर्क के कारण आ सकता है। इस बीच शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।  आईएमडी ने आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है। 

https://twitter.com/ANI/status/1632960978429018113

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, पुणे, अहमदनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण हरियाणा और पश्चिम राजस्थान में हल्की या मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 8 मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार