मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलापति 
देश

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में CM की रेस में थलापति विजय, पार्टी ने किया एलान

तमिलनाडु में टीवीके पार्टी ने विजय थलापति को 2026 विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विजय ने साफ कहा भाजपा से कोई गठबंधन नहीं होगा, उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

सौरभ शर्मा

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलपति को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही TVK ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह न सिर्फ तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को चुनौती देने के लिए तैयार है, बल्कि राज्य में एक नया राजनीतिक समीकरण भी स्थापित करना चाहती है। विजय ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा से किसी भी हालत में हाथ नहीं मिलाएगी।

TVK के इस फैसले के बाद विजय ने प्रेस वार्ता कर अपनी भूमिका और विचार स्पष्ट किए। उन्होंने भाजपा को “दुश्मन” बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी भी हालत में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। विजय ने कहा कि भाजपा कहीं और अपने एजेंडे से नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन तमिलनाडु में वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी राजनीति अन्ना और पेरियार जैसे नेताओं के सामाजिक न्याय पर आधारित आदर्शों को लेकर आगे बढ़ेगी।

डीएमके और एआईएडीएमके से भी दूरी

विजय ने न सिर्फ भाजपा बल्कि डीएमके और एआईएडीएमके जैसी प्रमुख पार्टियों से भी दूरी बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि TVK तमिलनाडु में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी प्रकार के गठबंधन से दूर रहेगी। विजय के अनुसार, राज्य की जनता को अब विकल्प की तलाश है और TVK वही विकल्प बनकर उभरेगी।

राज्यव्यापी दौरे और दो करोड़ सदस्य जोड़ने की योजना

TVK ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति भी स्पष्ट कर दी है। विजय को पूरे चुनावी अभियान की कमान सौंपी गई है। वे सितंबर से दिसंबर के बीच तमिलनाडु के सभी जिलों का दौरा करेंगे और जनता से सीधे संवाद कर समर्थन जुटाएंगे। इसके अलावा पार्टी ने दो करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है, जिससे TVK को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें:

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीवीके ने चुनाव की पूरी जिम्मेदारी विजय को दी है ताकि वह भविष्य में गठबंधन के बारे में फैसला ले सकें। इसके साथ ही पार्टी ने दो करोड़ नए सदस्य जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा है। विजय सितंबर से दिसंबर के बीच तमिलनाडु के कोने-कोने का दौरा करेंगे और जनता से मिलकर समर्थन जुटाएंगे।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन