सूर्यापेट में बस कंटेनर से टकराई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई सोर्स-IANS
देश

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

Telangana Bus Accident: सूर्यापेट में हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। CM रेवंत रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।

करुणा नंद शाहवाल

Suryapet Bus Container Collision: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भयानक बस हादसा हुआ। यह हादसा सुबह करीब 5.20 बजे हुआ, इस सड़क हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें विजयवाड़ा रेफर किया गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सूर्यापेट जिले के कोडाड मंडल में दुर्गापुरम स्टेज के पास सुबह करीब 5:20 बजे हुआ।

बताया गया कि जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट बस ने पीछे से एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे।

5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर के साथ बस की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसी बीच स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

बस में सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जल्दी बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

20 घायल, तीन की हालत बेहद गंभीर

आनन-फानन में पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया और घायलों को जल्द नजदीकी अस्पताल के लिए भेजा गया।

वहीं हादसे में घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। और उन्हें आगे के इलाज के लिए विजयवाड़ा भेजा गया है। इस स्थिति में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

CM रेवंत रेड्डी ने दिए इलाज के निर्देश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई इस सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। तेलंगाना सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के अनुसार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर