हिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक निजी बस सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत और 11 यात्री घायल हुए हैं।
himachal pradesh chamba bus accident
चंबा में खाई में गिरी बससौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह टिस्सा-बैरागढ़ मुख्य सड़क पर चालुज मोड़ के पास बड़ा हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिर जाने से ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बस में 18 यात्री सवार थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। करीब तीन किलोमीटर का सफर तय करने के बाद तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

बस में 18 लोग सवार थे

बस में कुल 18 लोग सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग बस के नीचे दब गए। इसी बीच, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। साथ ही, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल के लिए भेजा।

7 लोगों के मौत की पुष्टि

चंबा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 7 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की पहचान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि चंबा में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दो महीनों में जिले में हुए अलग-अलग बड़े हादसों में 25 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में चंबा की सीमा के पास भूस्खलन की चपेट में आने से टाटा सूमो सवार 13 लोगों की मौत हुई थी।

himachal pradesh chamba bus accident
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत

28 जुलाई को भी चंबा में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था। बताया गया कि वाहन में सवार सभी लोग किसी के उपचार के लिए जा रहे थे। हालांकि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com