401 किलो जब्त गांजा, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

पुष्पा स्टाइल से भी खतरनाक अंदाज में तस्करी करने जा रहे थे राजस्थान के तस्कर, फिर ऐसे हुआ पर्दाफाश

Illegal drugs की तस्करी करने वाले पुलिस के बचने के लिए अलग-अलग पैंतरा अपनाते हैं। हाल ही में तेलंगाना पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भांडाफोड़ किया है। इनकी तस्करी का तरीका भी कुछ ऐसा था।

प्रतीक पाण्डेय

Telangana Police Seized 401 KG of Ganja: राचकोंडा एरिया में 401 किलो गांजा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा नारियल के नीचे छिपाकर विशाखापट्टनम से राजस्थान ले जाया जा रहा था। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड ओम बिश्नोई पहले ही पकड़ा जा चुका है।

तेलंगाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राचकोंडा में 401 किलो गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई रामोजी फिल्म सिटी के पास की गई, जहां पुलिस ने दो वाहनों को रोककर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं।

नारियल के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस जांच में पता चला कि गांजा को बड़ी चतुराई से एक डीसीएम वैन में नारियल के नीचे छिपाकर लोड किया गया था। यह खेप विशाखापट्टनम से राजस्थान ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए यह तरकीब अपनाई थी, लेकिन राचकोंडा नारकोटिक्स पुलिस और खम्मम विंग की सतर्कता से यह प्रयास नाकाम रहा।

तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड चित्तौड़गढ़, राजस्थान का ओम बिश्नोई है, जिसे ओडिशा के जगदलपुर में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने राजमुंदरी के श्रीधर से गांजा खरीदा और इसे राजस्थान के बीकानेर तक पहुंचाने की योजना बनाई थी।

हर ट्रिप पर तय की गई थी कीमत

मुख्य आरोपी चोटू नारायण लाल नाइक को हर बार गांजा ढोने के लिए 25,000 रुपये दिए जाते थे। बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद नाइक ने सीधे सौदा कर लिया और 2,000 रुपये प्रति किलो की दर से 400 किलो गांजा खरीदा। उसे बीकानेर के आशु को 4,000 रुपये प्रति किलो की दर से बेचना था, जिससे मोटा मुनाफा कमाया जाना था।

तीन गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

इस नेटवर्क में कुल छह लोग शामिल थे। इनमें से चोटू नारायण लाल नाइक, किशन लाल नाइक और पुष्कर राज नाइक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि श्रीधर, आशु और परमेश्वर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

कार्रवाई में जब्त हुआ गांजा और वाहन

राचकोंडा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 401.467 किलो गांजा, एक डीसीएम वैन, एक कार और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वैन को किशन लाल नाइक चला रहा था, जबकि अन्य दो आरोपी कार में उसके पीछे चल रहे थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और कड़ियों की जांच की जा रही है ताकि पूरे गिरोह को बेनकाब किया जा सके।

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप