एमके स्टालिन और सीएम विजय (सौजन्य- IANS फाइल फोटो) 
देश

विजय की TVK..BJP की जेरॉक्स! तमिलनाडु में AIADMK विधायकों के पाला बदलने पर भड़के स्टालिन, दिल्ली तक मची हलचल!

MK Stalin Attacks Vijay TVK Government: AIADMK विधायकों के पाला बदलने के बाद, DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने TVK को BJP की 'जेरॉक्स कॉपी' बताते हुए CM जोसेफ विजय पर निशाना साधा।

प्रिया जैस

MK Stalin Attacks CM Vijay: तमिलनाडु में टीवीके सरकार आने के बाद से विपक्ष सरकार पर हावी होने की कोशिश कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब एआईडीएमके के विधायक भी पार्टी को छोड़कर टीवीके में शामिल हो रहे है। इससे एम.के. स्टालिन भी चिंता में आ गए है। इस दौरान डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने टीवीके और सीएम सी. जोसेफ विजय पर बड़ा हमला बोला है।

पार्टी की महिला विंग और वॉलंटियर्स की सलाहकार बैठक में, पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा, "अब तमिलनाडु के जिन वोटरों ने TVK को वोट दिया था, उन्हें लग रहा है कि उन्होंने उन्हें वोट क्यों दिया। इस सरकार में अपराध बढ़े हैं। हर न्यूज़ चैनल पर गंभीर अपराधों की खबरें दिखती हैं। हाल की खबरों में, श्रीवैकुंटम में सत्ताधारी पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न किया है।"

TVK कार्यकर्ताओं से महिलाओं को बचाने की जरूरत

एम.के. स्टालिन ने कहा, TVK अध्यक्ष ने चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर बात की थी और कहा था कि उनके कार्यकर्ता महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके अपने ही कार्यकर्ता यौन अपराधों में शामिल हैं। चुनाव के समय विजय ने कहा था कि TVK कार्यकर्ता महिलाओं की सुरक्षा करेंगे, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि TVK कार्यकर्ताओं से ही महिलाओं को बचाने की जरूरत है।

विजय की TVK, BJP की जेरॉक्स कॉपी

अब TVK नेता विजय AIADMK विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं। हमें लगता है कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है, और इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं। BJP दूसरे राज्यों में जो करती है, वही विजय तमिलनाडु में कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, विजय की TVK, BJP की जेरॉक्स कॉपी है। अभी हाथ की स्याही का निशान भी नहीं मिटता कि विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो जाते हैं। यह सरकार शर्मनाक है। इस बयान से उन्होंने सीएम विजय और दिल्ली में उनकी भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात की ओर इशारा किया है।

सीएम विजय को खुद पर भरोसा नहीं - स्टालिन

सीएम विजय पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, इस CM को खुद पर भरोसा नहीं है, और इसीलिए वे उस पार्टी (AIADMK) से लोगों को तोड़ रहे हैं जिसे वे 'खाली ताकत' कहते थे। असल में, उनकी अपनी पार्टी ही 'सूखी ताकत' है। अब मैं सभी महिला कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे यह संदेश लोगों तक पहुंचाएं।

हमारे पास नीतियां और इतिहास है। अगर लोगों को हमारे बारे में पता चलेगा, तो वे जरूर हमारा समर्थन करेंगे। हमारा आंदोलन और पार्टी ज्ञान पर आधारित है। मैं चाहता हूं कि आप सभी लोगों को इसके बारे में बताएं। आइए, हम सब मिलकर कड़ी मेहनत करें।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना