सीएम विजय- राहुल- सोनिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

CM Vijay का दिल्ली दौरा: सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात; नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

CM Vijay Delhi Visit: सीएम विजय अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे है। जहां मुख्यमंत्री विजय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की।

स्निग्धा श्रीवास्तव

CM Vijay Meeting With Sonia Gandhi & Rahul Gandhi: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सोनिया गांधी के साथ सीएम विजय की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी, जबकि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई।

मुख्यमंत्री विजय की कांग्रेस नेतृत्व के साथ यह बैठक ऐसे समय में हुई जब कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को मजबूत करने के प्रयासों में लगा हुआ है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी 'तमिल वेत्री कड़गम' (TVK) को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले विजय का कांग्रेस के प्रति झुकाव पहले से ही है हालांकि विजय की वजह से तमिलनाडु में कांग्रेस के पुराने साथी DMK नाराज चल रहे हैं। विजय ने राज्य सरकार में कांग्रेस के दो विधायकों को कैबिनेट में जगह दी है और राज्यसभा की एक सीट भी कांग्रेस को दी है।

INDIA गठबंधन में शामिल करने की कोशिश

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस डीएमके की नाराजगी के बाद टीवीके (TVK) को इंडी गठबंधन में शामिल करने के प्रयास में है हालांकि अपना पहला चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले सीएम विजय ने अभी तक इंडिया गठबंधन के लिए हामी नहीं भरी है।

नीति आयोग बैठक होंगे शामिल

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार दिल्ली आए विजय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। लेकिन वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी के मुलाकात किए बिना ही वापस चले गए थे। सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विजय ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

बता दें कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विजय इस बैठक में तमिलनाडु की आर्थिक प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी मांगे रख सकते है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात