विधायक के. सिंधु ने गाया धन्यवाद गाना  सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
देश

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु CM विजय ने सभी 234 विधायकों को सरकारी गाड़ी देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद विधानसभा में कुछ ऐसा हुआ कि सीएम विजय शरमा गए।

प्रिया जैस

Tamil Nadu MLA K. Sindhu Song: तमिलनाडु में विधानसभा सत्र के दौरान सीएम सी. जोसेफ विजय ने कई योजनाओं की घोषणा की। इसी के साथ उन्होंने सभी विधायकों के लिए मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्यों के लिए एक बड़े सहायता पैकेज की भी घोषणा की। इस बीच विधानसभा में सीएम के एक फैसले पर विधायकों में खुशी की लहर दौड़ उठी। देखते-ही-देखते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, इस पहल के तहत, हर विधायक को एक सरकारी गाड़ी दी जाएगी, ताकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आसानी से यात्रा कर सकें और निवासियों की शिकायतों का समाधान कर सकें। सीएम विजय ने कहा कि विधायकों को लोगों से मिलने, विकास कार्यों का निरीक्षण करने और सरकारी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अक्सर यात्रा करनी पड़ती है।

विधानसभा में विधायक के. सिंधु ने गाया गाना

उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी गाड़ियां देने से वे इन जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगे, साथ ही पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस फैसले के बाद विधायक कें. सिंधु ने गाना गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस गाने पर विधानसभा में सभी विधायकों ने टेबल थपथपाकर खुशी जताई।

शर्माते नजर आए सीएम विजय

तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान TVK विधायक के. सिंधु ने एक गाना गाया और विधायकों को सरकारी गाड़ी देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विजय का धन्यवाद किया। गाने के दौरान सीएम विजय थोड़ा शर्माते हुए भी नजर आए। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रह है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य विधानसभा में कहा, "विधानसभा के सभी सदस्य बिना किसी रुकावट के अपना जन-सेवा का काम कर सकें और अपने निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभा सकें, इसके लिए सभी विधायकों को सरकारी गाड़ी दी जाएगी।" इस घोषणा पर विधानसभा में मौजूद टीवीके पार्टी के विधायक समेत सभी विधायक बेहद खुश हुए।

VCK विधायक जोतिमणि के अनुरोध पर लिया एक्शन

सरकार ने बताया कि मौजूदा विधानसभा के कई सदस्य पहली बार चुने गए हैं और कुछ आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। सीएम विजय ने कहा कि ऐसे विधायकों के पास शायद वे वित्तीय संसाधन या लॉजिस्टिकल सहायता न हो जो बड़े पैमाने पर यात्रा करने और जन-प्रतिनिधि के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए जरूरी हैं।

यह घोषणा VCK विधायक जोतिमणि के अनुरोध के बाद की गई। उन्होंने सदन को बताया था कि पर्याप्त लॉजिस्टिकल सहायता के बिना विधायक कुशलतापूर्वक काम नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने सरकार से उन्हें गाड़ियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

कब से लागू होंगे नियम?

सरकारी गाड़ी के अलावा, हर विधायक को ड्राइवर, ईंधन और गाड़ी के रखरखाव से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए 75,000 रुपए का मासिक भत्ता भी मिलेगा। सरकार हर विधायक को 25 हजार रुपए प्रति माह का अनुदान भी देगी, ताकि वे निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े पत्राचार और अन्य आधिकारिक कार्यों में मदद के लिए एक सचिव नियुक्त कर सकें। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि सभी विधायकों को गाड़ियां और भत्ते देने के लिए कुल कितना वित्तीय खर्च आएगा या ये नए लाभ कब से लागू होंगे।

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद