तहव्वुर राणा का मुंबई हमले पर खुलासा 
देश

Mumbai 26/11 Attacks Update: तहव्वुर राणा का खुलासा, मुंबई पर आतंकी हमला और पहले ही हो जाता, अगर...

तहव्वुर राणा ने NIA से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां दी हैं। राणा ने यह भी खुलासा किया था कि मुंबई पर जो हमला 26/11 को हुआ था वह पहले किसी और भी दिन हो सकता था लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो सका था।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: मुंबई हमले को लेकर तहव्वुर राणा से NIA के अधिकारी लगातार पूछताछ कर जानकारियां जुटा रहे हैं। अमेरिका से भारत आने के बाद राणा के एनआईए की स्पेशल सेल में रखा गया है। कोर्ट से एनआईए को राणा से पूछताछ के लिए 18 दिन की रिमांड मिली है। इस दौरान राणा ने पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां भी दी हैं। खास ये है कि 26/11 को मुंबई पर जो आतंकी हमला हुआ था वह उससे पहले ही किए जाने का प्लान था, लेकिन कुछ कारणों से टाला गया था।

तहव्वुर राणा से NIA ने मुंबई हमले को लेकर घंटों पूछताछ की। हेडली से उसके संपर्क और बाकी आतंकियों के संपर्क को लेकर भी जानकारियां जुटाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान मुंबई हमले की वह दुख देने वाली तारीख 26/11 पर भी खास बात कही। उसने कहा कि हमला तो 26/11 से और पहले ही हो जाता लेकिन हेडली ने कुछ कारणों से इसे कुछ दिनों के लिए टाला था।

मुंबई हमले में अरब सागर की लहरें बनी थीं रोड़ा

तहव्वुर राणा ने बताया कि मुंबई हमले की साजिश पहले ही रची गई थी और हमले की तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन अरब सागर में उफान के कारण समंदर की तेज लहरों के कारण आतंकियों के समुंदर के रास्ते आने में खतरा महसूस हो रहा था जिसकी वजह से इस हमले को कुछ दिन के लिए टाला गया था। वरना तैयारी पूरी हो चुकी थी। हेडली ने राणा को यह जानकारी दी थी कि हमला कुछ दिनों के लिए टाला जा रहा है। समंदर की लहरें थोड़ा शांत होने के बाद हमला किया जाएगा।

हेडली ने हमले से पहले हर स्थान की रेकी की थी

NIA से पूछताछ के दौरान राणा ने बताया कि हमले से पहले हेडली ने जहां-जहां अटैक किया जाना है उन स्थानों की गंभीरता से रेकी की थी। गोलियां चलने के बाद लोगों के भागने के रास्तों से लेकर आतंकियों के निकलने के रास्ते का प्लान और उनके छिपने के लिए जगह तक की रेकी की गई थी। राणा ने ये भी बताया कि हमले के लिए समंदर के रास्ते किस समय आना सही है, यहां तक कि मौसम और समुद्र की लहरों तक के उफान का गंभीरता से जायजा लिया था। इसके बाद हमले की साजिश को अंजाम दिया गया था।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?